
आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक गतिविधियों के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंडल आयुक्त जी से मिले व्यापारी दिया ज्ञापन।
मंडल आयुक्त महोदय जी से सकारात्मक वार्ता रही उन्होंने कहा कि पहले उतर प्रदेश आवास विकास परिषद से बात करेंगे तभी कुछ कहेंगे।
दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि 15 अप्रैल से आगरा आवास विकास परिषद के द्वारा ऐसे आवासीय भूखंडों पर कार्यवाही की जाएगी जिन पर व्यवसायिक गतिविधियों हो रही हैं।
आज आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टी एन अग्रवाल जी के नेतृत्व में कमला नगर व्यापार संगठन समिति, बल्केश्वर बाजार समिति, ट्रांस यमुना बाजार समिति, आवास विकास व्यापार समिति के व्यापारियों ने आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों के साथ आगरा मंडल के मंडल आयुक्त महोदय नागेंद्र प्रताप सिंह जी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा सभी ने आवास विकास परिषद के द्वारा 15 अप्रैल से आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक गतिविधियों के लिए करवाई की जाएगी इस प्रयास का पुरजोर विरोध किया मंडल कमिश्नर महोदय जी से निवेदन किया कि आवास विकास परिषद को ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई ज्ञापन देने वाले अध्यक्ष टी एन अग्रवाल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय पुरस्नानी मंत्री राजीव गुप्ता कमला नगर व्यापार संगठन समिति के अध्यक्ष अमित अग्रवाल (पारुल) कोषाध्यक्ष उमेश अरोरा उपाध्यक्ष गविंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे।


