नव निर्वार्चित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने चैम्बर में किया पदभार ग्रहण।

Spread the love

1. नव निर्वार्चित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने चैम्बर में किया पदभार ग्रहण।

2. सत्र के प्रथम दिन मनकामेश्वर मंदिर के मंहत श्री योगेशपुरी जी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियांे व कार्यकारिणी सदस्यों को दिया आर्शीवाद।

3. संस्था के सदस्य चैम्बर के अध्यक्ष व पदाधिकारियों की होती है रीढ़ की हड्डी – महन्त श्री योगेशपुरी जी।

4. टीटीजेड पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु होगा तीन समितियों का गठन – मनोज कुमार बंसल, अध्यक्ष

5. फाउंड्री नगर में फैसिलिटी सेटर की स्थापना व चैम्बर के भवन निमार्ण कराने हेतु किया जायेगा कार्य।

6. आगरा में आईटी सिटी की स्थापना हेतु चैम्बर द्वारा किया जायेगा हर स्तर पर प्रयास।

7. उद्योग एवं व्यापार के हित में एजूकेशनल सेमीनार, मोटिविशनल सेमीनार किये जायेंगे आयोजित।

8. उद्योग एवं व्यापार के विकास में कार्य करने हेतु किया उद्यमियों एवं व्यापारियों का आह्यन।

 

महोदय,

 

आज चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुुमार बंसल की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पूजा पाठ के साथ चैम्बर के नये सत्र 2026-27 का पदभार ग्रहण किया गया जिसमें सर्वप्रथम कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अपना नाम, व्यापार व व्यापार की प्रकृति के बारे में बताकर अपना आपस में परिचय का आदान- प्रदान किया गया। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि चैम्बर के सम्मानित सदस्यों द्वारा जिस विश्वास के साथ मुझे अध्यक्ष पद प्रदान किया गया है मेरे द्वारा उनके विश्वास के प्रति खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जायेगा। चैम्बर की गरिमा को आगे बढ़ाते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निर्वाहन करने का मेरे द्वारा भरसक प्रत्यन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेरा सभी कार्यकारिणी सदस्यों से अनुरोध है कि वह अपने समूह से संबन्धित समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निस्तारण कराने में सहयोग प्रदान करें।

 

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने अपने कार्य के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके द्वारा आगरा में ताज संरक्षित क्षेत्र के कारण उद्योगों में लगी बंदिशों को हटाने लिये प्रभावी कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी इसके लिये तीन समिति (1) माननीय उच्चतम न्यायालय में कार्य करने वाली समिति (2) तकनीकी समिति व (3) प्रशासन व शासन स्तर पर समन्वय हेतु समिति का गठन किया जायेगा। इसके लिये चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जायेगा। इसके कार्य के सफल संचालन हेतु उन्होंने अपने पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यांे, पूर्व अध्यक्षगणों व सम्मानित सदस्यों से उचित मार्गदर्शन प्रदान करने की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जेवर में जो एयरपोर्ट का उद्घट्न हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया है उसे आगरा के ऐयरपोर्ट के रूप में मानना चाहिये। हम माननीय मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता कर यमुना एक्सप्रैसवे के दोनों तरफ आईटी सिटी की स्थापना एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाने हेतु अनुरोध किया जायेगा जिससे आगरा में प्रदूषण रहित उद्योगों की स्थापना हो सके। आगरा के उद्योगों को राहते हेतु हेतु फाउंड्री नगर मंे फैसिलिटी सेंटर व चैम्बर के नये भवन के निर्माण हेतु कार्य किया जायेगा। उद्योगों में नवीन उन्नयन व उद्यमियों व व्यापारियों को प्रोत्साहित करने हेतु एजुकेशनल सेमीनार व मोटिविशनल सेमीनारों का आयोजन किया जायेगा।

 

चैम्बर के उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर द्वारा प्रयास किया जायेगा कि आगरा शहर की पहचान औद्योगिक आगरा के नाम से की जाये। उद्योगों एवं व्यापार के विकास से ही शहर का विकास होता है। इस वर्ष महिला सशक्तिकरण हेतु चैम्बर द्वारा महिला उद्यमिता प्रकोष्ठ पर विशेष कार्य किया जायेगा जिससे महिलाओ को अपनी विशेष पहचान बनाने में सहायक सिद्ध हो।

 

चैम्बर उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने कहा कि चैम्बर उद्यमियों एवं व्यापारियों की सभी समस्याआंे के निस्तारण हेतु शासन व प्रशासन स्तर पर निस्तारित करने हेतु प्रयास किय जायेगा। हम सभी सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

 

चैम्बर कोषाध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि चैम्बर द्वारा अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह प्रयास किया जायेगा कि आगरा के उद्योग एवं व्यापार के हित में हम उनसे कुछ प्राप्त कर सके। चैम्बर उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु हम हर समय तत्पर रहेंगे।

 

मनकामेश्वर नाथ मंदिर के महंत श्री योगेशपुरी जी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि संस्था के सभी सदस्य पदाधिकारियों की रीढ़ की हड्डी का कार्य करती है उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यकाल में उद्योग व शहर के हित में ऐसे कार्य किये जाये जो मील का पत्थर साबित हो सके।

 

पदभार ग्रहण समारोह में अध्यक्ष मनोज कुुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल पूर्व अध्यक्ष के के पालीवाल, शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, अमर मित्तल, शिव कुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, अशोक कुमार गोयल, मनीष अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, संजय गोयल, सदस्य विवेक मित्तल, संजीव कुमार गुप्ता, शलभ गर्ग, राजकुमार भगत, रंजीत सामा, गोमित जैन, नारायन भरानी, विजय कुमार गुप्ता, सुशील बंसल, विजय कुमार जैन, अनूप गोयल, प्रशांत मित्तल, दिनेश कुमार अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, विकास मित्तल, धर्मगोपाल मित्तल, मयंक कुमार अग्रवाल, अनुज विकल, गिरीश चंद गोयल, राकेश चौहान, नरेन्द्र तनेजा, संजीव अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, संदीप आरोरा, संजय अग्रवाल, विवेक जैन, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील सिंघल, अमित जैन, राजेन्द गर्ग, प्रार्थना जालान, राजकिशोर खंडेलवाल, दिनेश कुमार जैन आदि उपस्थित थे।