डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

Spread the love

डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

आगरा।डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, शिक्षकों और अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

परीक्षा परिणामों में मेधांश गुप्ता ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिनव यादव 96.2% अंकों के साथ द्वितीय और अथर्व जैन 94% अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। सफलता की इसी कड़ी में काव्यांशु सिंह, अर्श सक्सेना, कुश त्यागी और दर्शिका अग्रवाल ने 93% अंक अर्जित किए।

 

वहीं यशवर्धन गोस्वामी, दीपांशु, अमन गोस्वामी, हेमन्तांशु सिंह, सिदकप्रीत सिंह और कृतिका सेंगर ने 91% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनके अतिरिक्त वैष्णवी सिंह ने 89%, एकांश बंसल, सान्वी यादव, दिव्या राय और स्वेच्छा राज प्रधान ने 88% अंक प्राप्त किए। अनेक विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत विषयों में शत-प्रतिशत और उसके करीब अंक पाकर कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

 

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने सफलता के उस शिखर को छुआ है, जिस पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है। यह परिणाम केवल आपकी अंकतालिका नहीं बल्कि आपके अनुशासन और निरंतर प्रयासों का प्रतिबिंब है। याद रखिए, यह सफलता आपके जीवन का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है, अंतिम मंजिल नहीं। बोर्ड परीक्षा की यह दहलीज आपको उस विशाल आकाश की ओर ले जाने का प्रवेश द्वार है, जहां आपकी उड़ान के लिए पूरा आसमान खुला है। जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आपने जो नींव आज रखी है, उसी पर आपके भविष्य के सपनों का महल खड़ा होगा। आने वाले समय में चुनौतियां बड़ी होंगी लेकिन मुझे विश्वास है कि डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में आपको जो संस्कार और शिक्षा मिली है, वह आपको हर बाधा को पार करने की शक्ति देगी। सदैव अपने लक्ष्यों को ऊंचा रखें, अपनी प्रतिभा पर विश्वास करें और निरंतर सीखने की ललक बनाए रखें। आप न केवल अपने परिवार का बल्कि देश का गौरव बनें, यही मेरा आशीर्वाद और शुभकामना है।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन ने कहा कि आज हमारे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि इरादे फौलादी हों, तो सफलता कदम चूमती है। बोर्ड परीक्षा में यह शानदार प्रदर्शन शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का मधुर फल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनकर उभरेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।