आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनावः प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह को अलीगढ़ के कॉलेजों में मिला भारी समर्थन

Spread the love

 

 

आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनावः प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह को अलीगढ़ के कॉलेजों में मिला भारी समर्थन, शिक्षकों ने भरी हुंकार

अलीगढ़। आगरा खंड स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को एमएलसी पद के प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने अलीगढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उन्हें मतदाताओं का अपार समर्थन प्राप्त हुआ।

 

अपने चुनाव प्रचार के दौरान अम्बरीश पाल सिंह ने अलीगढ़ के डी. एस. कॉलेज एस. वी. कॉलेज और टीकाराम कॉलेज का दौरा किया। इन सभी परिसरों में शिक्षकों, विभिन्न शिक्षक संघों और भारी संख्या में स्नातक मतदाताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

 

कॉलेजों में उपस्थित शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं को संबोधित करते हुए अंबरीश पाल सिंह ने भावुक और ऊर्जावान अपील की। उन्होंने कहा, शिक्षक, शिक्षा का महादान करते हैं और राष्ट्र का निर्माण करते हैं। मुझे आप सभी शिक्षकों पर अत्यंत गर्व है। मैं आपके बीच का हूँ, इसी क्षेत्र से हूँ और आप सब लोग ही मेरी आवाज है। मैं सदन में आपकी आवाज बुलंद करने के लिए आप सभी से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करता हूँ।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं का रुझान बेहद सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा। शिक्षक संघों द्वारा दिए गए खुले समर्थन और युवाओं के उत्साह से स्पष्ट है कि अंबरीश पाल सिंह के पक्ष में एक मजबूत लहर बन रही है।

 

इस अवसर पर डॉ. मुकेश भारद्वाज (प्राचार्य, डी. एस. कॉलेज, अलीगढ़), डॉ. पंकज वाष्र्णेय (पूर्व प्राचार्य, श्री वाष्र्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़), डॉ. प्रीतम कुमार (सचिव, शिक्षक संघ), वीरेश कुमार सिंह, प्रीतम सिंह, गीतिका सिंह, डॉ. शालिनी चौधरी, डॉ. हेमलता, डॉ. संजीव पाल सिंह, डॉ. निशान्त चौहान, डॉ. दिग्विजय सिंह, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. पंकज गुप्ता, डॉ. राजेन्द्र चौहान, डॉ. आनन्द पाराशर, विक्रम सिंह पुण्ढीर आदि उपस्थित रहे।