जंतु विज्ञान विभाग में एम.एससी. विद्यार्थियों का भव्य फेयरवेल एवं वेलकम समारोह आयोजित

Agra College, Agra के जंतु विज्ञान विभाग में दिनांक 17 अप्रैल 2026 को एम.एससी. फाइनल के विद्यार्थियों के लिए विदाई (Farewell) एवं एम.एससी. प्रीवियस के विद्यार्थियों के लिए स्वागत (Welcome) समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य प्रोफेसर पी. बी. झा एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमिता सरकार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के आधार पर मिस फेयरवेल के रूप में माधवी, मिस्टर फेयरवेल अनुराग, मिस फ्रेशर ट्विंकल तथा मिस्टर फ्रेशर उत्कर्ष का चयन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक बना दिया।
उप प्राचार्य प्रोफेसर पी. बी. झा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्य शिक्षकों ने भी अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। प्रोफेसर विश्रांत गुप्ता की प्रस्तुति ने सभी का विशेष रूप से मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन वंदना एवं माधुरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य प्रोफेसर के. गौतम, उप प्राचार्य प्रोफेसर पी. बी. झा, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर वी. के. सिंह, प्रोफेसर गौरव कौशिक, प्रोफेसर अमिता सरकार, प्रोफेसर सुमन कपूर, प्रोफेसर विश्वकांत गुप्ता, प्रोफेसर जीनेश कुमार सिंह, प्रोफेसर गीता माहेश्वरी, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. केशव सिंह, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. माधुरी यादव एवं डॉ. हरइंद्र नाथ शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


