कांग्रेस सेवादल ने वार्ड-92 में किया ध्वज वंदन, रवि मिलन कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

कांग्रेस सेवादल ने वार्ड-92 में किया ध्वज वंदन, रवि मिलन कार्यक्रम आयोजित

आगरा। रविवार 26 अप्रैल 2026 को कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में वार्ड-92 के तकिया वज़ीर शाह और हींग की मंडी क्षेत्र में ध्वज वंदन एवं रवि मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण मनोज जैन बौहरा और नम्रता दान ने संयुक्त रूप से किया।

 

रवि मिलन कार्यक्रम में मास्टर जाहिद अली, हाजी युसूफ, हाजी फिरोज और साईद खान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम वकील धाकरे ने किया।

 

वक्ताओं ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यों में चुनाव के बीच महिला बिल लाकर संविधान की मर्यादाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन के जरिए लंबे समय तक सत्ता में बने रहने की योजना बना रही है। साथ ही कहा कि सरकार अपनी उपलब्धियां बताने के बजाय ईडी और सीबीआई का भय दिखाकर विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

 

वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने सही कार्य किया होता तो देश में शिक्षा और चिकित्सा की स्थिति इतनी खराब नहीं होती। वहीं क्षेत्रीय नागरिकों ने तकिया वज़ीर शाह की अनदेखी को लेकर पार्षद के प्रति नाराजगी जताई।

 

कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन, सतेन्द्र कैन, अनुज शिवहरे, बासित अली, विराज गहराना, सचिन ऋषि, अश्विनी कुमार विट्टू, पी.एस. यादव, संजय पंडित, डॉ. पवन यादव, फैसल जाफरी, जय सिंह, बबलू चौधरी, मुस्तकीम, भेष बंसल, सुनील निगम, धर्मेंद्र शर्मा, लतीफ खान, युसूफ खान, संजीव बघेल, विकास पलवार, विवेक सिंह, नूरुद्दीन खान, मौमिन अख्तर, अरसल अहमद, आशीष प्रिंस, दानिश सिद्दीकी, नरेंद्र सोनी, हाजी सलीम, सलीम खान, यासीन खान, पुनीत, जितेंद्र, सुनहरी लाल गोला, गौरव यादव, अनिल मौर्य, नीलोफर बानो, ठाकुरदास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।