केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ताजमहल पहुंचे, विदेशी डेलिगेशन संग किया भ्रमण

Spread the love

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ताजमहल पहुंचे, विदेशी डेलिगेशन संग किया भ्रमण

 

आगरा। मा. केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal रविवार को Taj Mahal पहुंचे, जहां उनके साथ विदेशी डेलिगेशन भी मौजूद रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने ताजमहल का भ्रमण किया और विश्व धरोहर की खूबसूरती का अवलोकन किया।

 

आगरा दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री की निर्यातकों के साथ एक अहम बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक में लेदर, टॉय, फार्मा और आयुष सेक्टर पर विशेष फोकस रहेगा।

 

बैठक में निर्यात बढ़ाने, व्यापार को नई गति देने और स्थानीय उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा पर्यटन और व्यापार—दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।