डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में रचा सफलता का स्वर्णिम इतिहास

आगरा।डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों को गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण छा गया। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और समर्पित मार्गदर्शन के साथ निरंतर प्रयास सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं।
विद्यालय के परीक्षा परिणामों में कॉमर्स स्ट्रीम से तनीषा इसरानी ने 95.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मैथिली पचौरी ने साइंस स्ट्रीम में 95% अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं साइंस स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नव्या मंगल ने 93.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी क्रम में शिवांशी सोलंकी ने 92.6%, स्तुति सिंह ने 92.4%, ओजस्वी सिंह ने 91.4%, शुभ अग्रवाल, राहुल एवं रिद्धिमा शिरोमणि ने 91.2%, कृष्णा गुप्ता ने 90.8%, अंशिका गुप्ता ने 90.2% तथा धार्विक विजय चौधरी ने 90% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष उपलब्धि के रूप में फाइन आर्ट्स विषय में 45 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का अद्भुत परिचय दिया। अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षिक श्रेष्ठता को नई पहचान दी।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज का यह परिणाम केवल अंकों की उपलब्धि नहीं बल्कि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का प्रत्यक्ष प्रमाण है। डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, तकनीकी शिक्षा तथा प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि ऐसे जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और संस्कारवान नागरिक तैयार करना है जो भविष्य में देश और समाज का गौरव बनें। विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से प्रत्येक छात्र-छात्रा की प्रतिभा को निखारने का सतत प्रयास किया जाता है। मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर यह ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मैं सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि शिक्षा सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण में दी जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जाता बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार किया जाता है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण सुविधाएँ, डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लासेस, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, खेलकूद की समुचित व्यवस्था, सह-शैक्षिक गतिविधियाँ तथा मानसिक एवं नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत क्षमता को पहचानकर उसे प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है।आज विद्यार्थियों की यह उपलब्धि शिक्षकों की अथक मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


