रुक्मणी महिला समिति आगरा के द्वारा 16 अगस्त को नवम हरियाली तीज उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 

Spread the love

रुक्मणी महिला समिति आगरा के द्वारा 16 अगस्त को नवम हरियाली तीज उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

सावन की मल्हार, मेहंदी थाल सजा और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बांधा समां

कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए मेहंदी, तीज क्वीन और विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की मल्हार और तीज के पारंपरिक गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संस्थापक समाजसेविका मनोरमा गुप्ता के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदोरिया जी आगरा मेयर हेमलता दिवाकर जी कीड़ा भारती रीना सिंह जी Si. इंस्पेक्टर प्रियंका यादव जी सब इंस्पेक्टर कृष्णा सिंह खेमलता गंगवार थाना ताजगंज और माहौर वैश्य समाज की समाजसेविका कंचन गुप्ता की उपस्थित रहीं। वहीं अन्य गणमान्य महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

 

समिति के अध्यक्ष कविता चौरसिया उपाध्यक्ष अंजनी गर्ग सचिव रत्ना राठौर जी ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए हरियाली तीज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

 

हरियाली तीज क्वीन प्रथम निर्मल कुलश्रेष्ठ द्वितीय सरिता गुप्ता तृतीय दीपमाला राठौर ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया

थाल सजा में प्रथम प्रिया शर्मा द्वितीय कृष्णा राजपूत तृतीय रेखा तोमर मैं पुरस्कार जीता

 

समिति की वरिष्ठ संरक्षक सुमन चतुर्वेदी रिचा गुप्ता नीना गुप्ता नबिता लोहिया दीपा राठौर तपस्या जी सुनीता पाराशर दीपमाला राठौर वर्षा गुप्ता निधि अग्रवाल छाया सक्सेना रेखा तोमर बेबी रानी मिश्रा सुनीता झा निर्मला कुरश्रेष्ठ नमिता चतुर्वेदी नमिता गोयल तनु शर्मा रश्मि सिंह राखी दिवाकर अनीता सिंह बरखा जी निधि गुप्ता ममता गुप्ता अनु अरोड़ा सुमन गुप्ता सरिता गुप्ता ज्योति उपाध्याय रीना सिंह कंचन चौधरी गीता सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक पर्वों को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।