सत्येंद्र कुमार कैम को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर हर्ष

Spread the love

 

सत्येंद्र कुमार कैम को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर हर्ष

आगरा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री सत्येंद्र कुमार कैम जी को उत्तर प्रदेश (ब्रज प्रांत) राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। सत्येंद्र कुमार कैंम इससे पहले भी कई पदों पर कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे हैं

 

इस अवसर पर मनोज जैन बोहरा, अनुज शिवहरे, सचिन चौधरी, विराज गहराना एवं नवीन गर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सत्येंद्र कुमार कैम जी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि श्री कैम जी के नेतृत्व एवं अनुभव से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पंचायती राज संस्थाओं, स्थानीय स्वशासन और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के विचारों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

 

सभी ने श्री सत्येंद्र कुमार कैम जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

 

हर्ष व्यक्त करने वाले:

 

मनोजजैनबोहराअनुजशिवहरे सचिन चौधरी विराज गहराना नवीन गर्ग अजहर वारसी आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया