गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूँज उठा प्रिल्यूड का प्रांगण।

Spread the love

 

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूँज उठा प्रिल्यूड का प्रांगण।

आगरा।प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल,दयालबाग में सोमवार, 14 सितंबर, 2026 को *गणेश चतुर्थी का पर्व* हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के *निदेशक श्री शलभ गुप्ता, निदेशिका श्रीमती ईशा गुप्ता* , प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सहजपाल, शिक्षक वर्ग व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मिलकर गणपति बप्पा का स्वागत किया । इस दौरान वहाँ उपस्थित सभी लोग गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे व पुष्प वर्षा करते रहे।

 

तत्पश्चात श्रद्धा भाव से इत्र,फल,पान,फूल,धूप दीप और नैवेद्य अर्पित किए। इस अवसर पर पुरोहितों द्वारा पूजा– अर्चना करवाई गई व मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया।

 

विधिवत पूजा अर्चना के बाद गणपति बप्पा की स्थापना एवं आरती की गई।

 

गणेश जी के प्रिय मोदक का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।