प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर प्राथमिक विद्यालय कागरौल प्रथम में बच्चों के द्वारा की गई गतिविधि

आगरा।प्राथमिक विद्यालय कागरौल प्रथम, खेरागढ़, जनपद आगरा में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस 17 सितंबर को होता है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विद्यालय का अवकाश होने के कारण विद्यालय परिवार ने बच्चों के उत्साह और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी कला, कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों और अपनी तुलिका के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के चित्र बनाए तथा उनके प्रति अपने शुभकामना संदेशों को कागज पर उकेरा।

कुछ नन्हे विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में सरल एवं मनमोहक शुभकामना संदेश प्रस्तुत किए। बच्चों के चेहरे की खुशी, उनकी मासूम अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास ने विद्यालय परिसर को उत्साह से भर दिया।
बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों और तस्वीरों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। यह आयोजन बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व्यक्तित्वों के बारे में जानने और अपनी भावनाएँ व्यक्त करने का अवसर भी प्रदान करता है।
विद्यालय परिवार की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ।


