1. चैम्बर अध्यक्ष ने उठायी आईटी सिटी की मांग।
2. चैम्बर द्वारा आगरा में आईटी सिटी की स्थापना करने की मांग पर सकारात्मक कार्यवाही करने का माननीय राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद द्वारा दिया गया आश्वासन।

आज चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा माननीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलैक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक राज्यमंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी के आगरा आगमन पर भेंट की गयी जिसमें अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा आगरा में आईटी सिटी की स्थापना करने की मांग को उठाया गया उन्होंने बताया कि आगरा में आईटी सिटी की मांग बहुत पुरानी है और आईटी उद्योग आगरा के लिए एक बहुत ही उपयुक्त उद्योग है क्योंकि आगरा में सड़क, रेल एवं हवाई मार्ग की कनेक्टिविटी बहुत ही बेहतर है। एनसीआर एवं आई टी सिटी नोएडा के नजदीक है। आगरा में पूर्व से ही एक हवाई अड्डा है और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 01 घंटे की दूरी पर है। आगरा में जमीन भी सस्ती दर पर उपलब्ध है और यहां शिक्षा का हब होने के कारण कुशल युवा बड़ी संख्या में सस्ती दर पर उपलब्ध है। आगरा में ताज संरक्षित क्षेत्र होने के कारण विभिन्न प्रकार की बंदिशें लगी हुई है। आईटी उद्योग श्वेत श्रेणी में आने के कारण आगरा में आसानी से स्थापित किये जा सकते हैं। हमारा सुझाव है कि आगरा को आईटी सिटी बनाया जाए। इस हेतु हमारा निवेदन है कि आगरा में एक आई टी कॉन्क्लेव आयोजन किया जाये। जिससे बड़ी कंपनियां आगरा के लिए आकर्षित हो सके और बड़े ग्रुप टीसीएस, इन्फोसिस विप्रो एचसीएल को आगरा में लाने के लिए आकर्षित किया जाए जिससे आगरा में आईटी सिटी स्थापित होने के होने से आगरा से प्रतिभा पलायन रुकेगा। वर्तमान में रोजगार के अभाव में 15 से 20 हजार युवा प्रतिवर्ष अन्य शहरों के लिए पलायन कर जाते हैं। आगरा शहर बुजुर्गों का शहर बनता जा रहा है। आईटी उद्योगों की स्थापना होने से बच्चे अपनी जन्म भूमि वापिस आकर अपने माँ-बाप की सेवा कर सके ओर अपने मां बाप के पास अंतिम समय में उनके साथ रह सके। आईटी उद्योगों की स्थापना के लिये ग्रेटर आगरा या आगरा मथुरा रोड सर्वाेत्तम स्थल है। वर्ष 2012 में आयोजित ग्लोबल मीट का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न घोषणाएं की गयी थी उनमें से आईटी सिटी पर भी घोषण की गयी थी किन्तु अभी तक आईटी सिटी के कार्य को मूर्तरूप प्रदान नहीं किया गया है। चैम्बर द्वारा सुझाव दिया गया कि कि आगरा में पुनः एक आगरा ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट आपके सानिध्य में आयोजित की जाए, जिसमें देश-विदेश के निवेशकों, उद्योगपतियों, निर्यातकों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित किया जाए। इस आयोजन के माध्यम से आगरा में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नए उद्योग स्थापित होंगे, रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे, निर्यात में वृद्धि होगी तथा पर्यटन, एमएसएमई एवं सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा आशा व्यक्त की गयी कि आगरा आईटी सिटी के लिये सर्वथा उपयुक्त है और आईटी सिटी की स्थापना होने से प्रतिभा पलायन रोकने में सहायता मिलेगी।
माननीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलैक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक राज्यमंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा चैम्बर की मांग को बहुत ध्यानपूर्वक सुना गया और उस पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।


