अधिकमास मनोरथ उत्सव के 17वें दिन श्री प्रेमानिधि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

 

 

बाल-कृष्ण के वात्सल्य भाव में मनाया गया छठी उत्सव

अधिकमास मनोरथ उत्सव के 17वें दिन श्री प्रेमानिधि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आगरा। नाई की मंडी, कटरा हाथी शाह स्थित श्री प्रेमानिधि मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिकमास) मनोरथ उत्सव के अंतर्गत 17वें दिन मंगलवार को ‘छठी उत्सव’ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार आयोजित इस मनोरथ में ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविन्द) जी महाराज को बालस्वरूप में विशेष श्रृंगार धारण कराया गया तथा बाल-कृष्ण की लीलाओं का भाव प्रस्तुत किया गया।

मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से अलंकृत किया गया। बालस्वरूप ठाकुर जी के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विशेष अवसर पर प्रभु को विविध मिष्ठान्न एवं बालभोग अर्पित किए गए तथा महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

मुख्य सेवाधारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि छठी उत्सव पुष्टिमार्ग में वात्सल्य भाव का विशेष मनोरथ है। इस उत्सव में प्रभु को बालकृष्ण स्वरूप में सजाकर उनके बाल्यकाल की मधुर लीलाओं का स्मरण किया जाता है। सेवा अधिकारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें बालस्वरूप में विराजमान किया गया तथा उत्सव के अनुरूप विशेष भोग अर्पित किया गया।

मंदिर प्रशासक दिनेश पचौरी ने बताया कि छठी उत्सव के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओ ने छठी मैया का पूजन किया।

इस अवसर पर सुरेश चंद गोयल, मनीष गोयल, मनीष गोयल, मोहित अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सरदार सिंह धाकड़ आदि उपस्थित रहे।