*डायबिटीज है तो मोतियाबिंद से बचने के लिए कद्दू का प्रयोग करो डॉ अर्चिता महाजन
*इसमें विटामिन A और बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद से बचाने में मदद करते हैं।

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि यदि डायबिटीज है तो मोतियाबिंद पुणे की संभावना बढ़ जाती है जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है मोतियाबिंद डायबिटीज के साथ रिस्क बढ़ता जाता है। इसलिए कोशिश करें इसे टालने के लिए ज्यादा से ज्यादा कद्दू का प्रयोग करें।विशेषकर पीला/नारंगी कद्दू) मोतियाबिंद (Cataract) और उम्र से संबंधित मैकुलर डिजनरेशन (AMD) के जोखिम को कम करने में सहायक है। आंखों के लिए कद्दू के फायदे:
ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन (Lutein & Zeaxanthin): ये एंटीऑक्सीडेंट मोतियाबिंद की संभावना को कम कर सकते हैं।विटामिन A और बीटा-कैरोटीन: कद्दू में प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और कॉर्निया की रक्षा करने में मदद करता है।
विटामिन C: यह भी आंखों के रोगों के जोखिम को कम करता है।
विशेष बात: कद्दू खाने से मोतियाबिंद के विकास को रोकने या उसे धीमा करने में मदद मिल सकती है। यह मुख्य रूप से उम्र बढ़ने के साथ होने वाले मोतियाबिंद के लिए फायदेमंद है।कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं । जैसे कि अल्फा- और बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन। ये मुक्त कणों को निष्क्रिय कर सकते हैं, जिससे वे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं।शोध से पता चलता है कि ये एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की रक्षा करें सूर्य की रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाता है और कैंसर, आंखों की बीमारियों और अन्य समस्याओं के जोखिम को कम करता है ।


