कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि,

Spread the love

 

जनपद में भारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती को हर्षोल्लास से मनाया गया, स्कूल, कॉलेजों में हुई संगोष्ठियां , निकली प्रभात फेरी, पार्कों, चौराहों पर स्थापित बाबा साहब आंबेडकर जी की मूर्तियों की साफ सफाई,पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया माल्यार्पण

 

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि, संगोष्ठी का भी हुआ आयोजन

 

आगरा.14.04.2026.आज जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री आजाद भगत सिंह,अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल श्री प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री अजय नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री जुबेर बेग, सिटी मजिस्ट्रेट श्री वेद सिंह चौहान ने समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारियों के साथ भारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया।

गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब साहस, संघर्ष संकल्प के प्रतिमान थे, उन्होंने अपने सामाजिक आर्थिक परिवेश की चुनौतियों को पार कर आजादी के बाद भारत देश की व्यवस्था कैसे चले के लिए संविधान बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज के दिन संकल्प लें हम उनके विचारों पर चलेंगे,कार्य करेंगे। गोष्ठी को अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने भी संबोधित किया।

 

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने भारत रत्न बाबा साहब आंबेडकर जी की जयंती पर सभी जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब का संघर्ष भरा जीवन उनकी शिक्षाएं प्रेरणा देने का कार्य करती हैं, सभी लोगों के लिए न्याय, समानता,अधिकार और देश में स्थिरता के लिए संविधान में उपबंध बनाए हैं, बिना संविधान के पूरी व्यवस्था अस्थिर हो जाती है, हमारा संविधान है तो व्यवस्था है, व्यवस्था है तो समाज और देश में शांति है, शांति है तो विकास है, बिना संविधान के दुनियां के तमाम देश अस्थिर हैं। जिलाधिकारी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब समाज सुधारक, अर्थशास्त्री तथा विधिवेत्ता थे, हमारे संविधान में उनके बहुमुखी ज्ञान की झलक दिखती है संविधान में हर समस्या का समाधान दिया है, समान अधिकार और सभी को न्याय की व्यवस्था है, हम भारतीयों को जो मौलिक अधिकार प्राप्त हैं वो अनेक देशों के नागरिकों को आज भी नहीं मिले हैं, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों,कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप के यहां जो भी फरियादी आए सभी को समान दृष्टि से देखें, सभी को न्याय दें तभी सच्चे अर्थों में संविधान और बाबा साहब को सच्ची श्रंद्धाजलि होगी, हम संविधान और बाबा साहब के विचारों पर चलकर एकीकृत, सुद्रण मजबूत समाज और देश का निर्माण करें।

कार्यक्रम में नाजिर श्री दुलीचंद शर्मा, श्री नरेंद्र कुमार भारद्वाज, तुषार सक्सेना, गोविंद राम, बलवीर सिंह, वीर सिंह, सुरेश चंद गौतम, हरिओम, ब्रजेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।