सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ

Spread the love

 

सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ

 

अधिष्ठापन समारोह में पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा-संस्कार और समाज उत्थान का लिया संकल्प

सीए दीपिका मित्तल बनी अध्यक्ष, नितिन अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल संभालेंगे सचिव और कोषाध्यक्ष पद

आगरा। सामाजिक समरसता, संस्कार और सेवा भावना को समर्पित भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ शनिवार को होटल रेडिशन, फतेहाबाद रोड पर भव्य अधिष्ठापन एवं स्वागत समारोह के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

अधिष्ठापन समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों को विस्तार देने का संकल्प लिया। अध्यक्ष पद की शपथ सीए दीपिका अग्रवाल ने, सचिव पद की शपथ नितिन अग्रवाल ने तथा कोषाध्यक्ष पद की शपथ अंकुर अग्रवाल ने ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा, पारदर्शिता एवं सेवा मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

अध्यक्ष सीए दीपिका अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में संस्था द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग, स्वास्थ्य सेवा शिविर तथा जरूरतमंद परिवारों के सहयोग हेतु विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे।

सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि संस्था भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से संस्था सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

समारोह में स्वागत-अभिनंदन, परिचय सत्र एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पारिवारिक वातावरण, आत्मीय मिलन और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। विगत वर्ष के कार्यों का ब्यौरा दिया गया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीन गोयल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, ब्रज प्रांत महासचिव विवेक अग्रवाल, संस्थापक सदस्य एवं कोर कमेटी सदस्य प्रो. सुगम आनंद, प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अजय गर्ग (आवागढ़), डॉ. अमित सिंघल, गौरव बंसल(धूम पायल), अरविंद चौधरी, संरक्षक मंडल के श्रीनाथ गुप्ता एवं अजय शिवहरे, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, अनुराग भटनागर, नीरज जैन, शेखर अग्रवाल, महिला संयोजिका मंजू गुप्ता, अमित अग्रवाल, निधि अग्रवाल, डॉ कल्पना अग्रवाल, प्रीति आनंद, नीता अग्रवाल, शशि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, ज्योति गर्ग, जूही सिंघल, निधि बंसल, अनीता चौधरी, अंजना शिवहरे, रौनक गुप्ता, सोनल भटनागर, नीलू जैन, शिल्पी अग्रवाल, रजनीश गुप्ता,शुभम गोयल

संदीप मित्तल, पंकज अग्रवाल, दीपक भार्गव, तान्या गोयल, अंजू मित्तल, भावना भार्गव, मनीष गोयल, संजय गोयल, मोहित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।