संस्कारों की नींव मजबूत करने का संकल्प अभिभावक प्रबोधन एवं मातृ पूजन छात्र संसद / शिशु भारतीय के पदाधिकारीयो का शपथ समारोह।

आगरा।श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तहसील मार्गआगरा में अभिभावकों के लिए प्रेरणादाई अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की कार्य पद्धति , संस्कार युक्त शिक्षा एवं बालकों के समग्र विकास के प्रति जागरूक करना छात्र संसद व शिशु भारती के भैया बहनों में नेतृत्व क्षमता ,जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर पार्थसारथी शर्मा मुख्य वक्ता श्रीमती भावना वरदान शर्मा और प्रधानाचार्य श्री राजकुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्री राजकुमार जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास नहीं अपितु नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास भी है मुख्य अतिथि श्री पार्थसारथी शर्मा जी ने संस्कारों एवं स्वच्छता पर अपने विचार प्रकट किए
मुख्य वक्ता लेखिका श्रीमती भावना शर्मा जी ने छात्र संसद एवं शिशु भारती के पदाधिकारीयो को गोपनीयता की शपथ दिलाई व सभी पदाधिकारीयों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। भावना वरदान शर्मा ने कहा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । भारतीय सनातन संस्कृति में घर ही संस्कारों की प्रथम पाठशाला होता है जहाँ हम नैतिक मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा माता पिता से ग्रहण करते हैं। अभिभावकों को बच्चों के मनोवैज्ञानिक सामाजिक और शैक्षणिक विकास पर ध्यान देना चाहिए । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां नन्हें मुन्हें बच्चों ने प्रस्तुत की। मातृ दिवस के अवसर पर मात्र पूजन के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के चरण छूकर और माल्यार्पण कर भी सदा उनका आदर करने का प्रण लिया। आज ही के दिन महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया और उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को सुनाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया।


