जी एल पब्लिक स्कूल मिशन शक्ति टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

Spread the love

जी एल पब्लिक स्कूल मिशन शक्ति टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

आगरा।जी एल पब्लिक स्कूल बालाजी पुरम अलबतिया रोड आगरा पर स्वामी विवेकानन्द ट्रस्ट एवं एन्टी रोमियो मिशन शक्ति टीम के सयुक्त प्रयास से छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ शरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। स्कूल की प्रबन्धक कनक गोयल ने सभी अतिथियों का पुष्प भेट करके स्वागत किया। एन्टी रोमियो प्रभारी मिशन शक्ति टीम करिश्मा सैंगर ने छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हैल्प लाइन जैसे 1090, 112, चाइल्ड हैल्प लाइन एवं अन्य हैल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एस.आई. आरती चौधरी ने छात्राओं को सोसल मीडिया को किस तरह से चलाया जाये इस विषय पर सभी स्कूली छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी सोसल मीडिया पर होने वाले घटनाओं के बारे में बताया और भविष्य में कोई किसी छात्रा के साथ घटना ना हो इसकी विस्तार से जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम की सदस्य कॉन्टेबल आकांक्षा सिंह ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच अन्य महिला समस्याओं से सम्बन्धित विषय पर अपने विचार रखे साथ ही छात्रओं को कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानन्द के संस्थापक रोहित चौधरी ने किया। कार्यक्रम में कनक गोयल प्रबन्धक जी.एल. स्कूल, साक्षी चौधरी अध्यक्ष स्वामी विवेका नन्द ट्रस्ट, डॉ० अतुल कुलश्रेष्ठ प्रधानाचार्य जी.एल. स्कूल, मिशन शक्ति टी की सदस्य करिश्मा सँगर एन्टी रोमियो प्रभारी मिशन शक्ति टीम थाना जगदीशपुरा, एस.आई. आरती चौधरी, सिपाही आकांक्षा सिंह अनुराधा स्कूल स्टाफ पूनम राठौर, अंजली शर्मा, अनुशा सक्सैना, मधु कुमारी, स्वास्थी बंसल, आफिया, दीपिश्का एवं ट्रस्ट के सोसल मीडिया प्रभारी बंश शर्मा, कृष्णा वर्मा, आदि सदस्य उपस्थित रहे।