सीबीएसई रिजल्ट में गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन खुशी गुप्ता ने 98.6% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Spread the love

सीबीएसई रिजल्ट में गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

 

खुशी गुप्ता ने 98.6% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

आगरा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।

 

विद्यालय की मेधावी छात्रा खुशी गुप्ता ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का श्रेय दिया।