मन:कामेश्वर से आरबीएस मेट्रो स्टेशन तक यात्री सेवाओं के लिए मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से तैयार

Spread the love

*मन:कामेश्वर से आरबीएस मेट्रो स्टेशन तक यात्री सेवाओं के लिए मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से तैयार

 

*अंतिम चरण में आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का फिनिशिंग कार्य, जल्द शहरवासियों को ताजमहल से लेकर आईएसबीटी तक मिलेगी मेट्रो की सुविधा*

 

*तेजी से आकर ले रहे गुरु का ताल एवं सिकंदरा मेट्रो स्टेशन*

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन शहरवासियों को निर्धारित समय से आईएसबीटी मेट्रो तक मेट्रो सेवा प्रदान करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर के सभी शेष भूमिगत मेट्रो स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का फिनिशिंग कार्य भी अंतिम चरण में है। यूपी मेट्रो द्वारा लगातार इस भाग मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है।

 

*ताज महल से सीधी कनेक्टिविटी*

 

आगरा के ऐतिहासिक ताज महल से निकटतम मेट्रो स्टेशन ताज महल मेट्रो स्टेशन (वेस्ट गेट पार्किंग के निकट) है, जो प्रथम कॉरिडोर का चौथा स्टेशन है । यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए ताज महल से आईएसबीटी तक मेट्रो की सीधी सुविधा है। यात्री महज़ 15-20 मिनट में ताज महल से आईएसबीटी पहुँच सकेंगे ।

 

*मॉडल कनेक्टिविटी का उत्तम उदाहरण बनेंगे आगरा मेट्रो के स्टेशन*

आगरा मेट्रो के स्टेशन मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए उत्तम उदाहरण बनके उभरेंगे। साथ ही स्टेशन की समावेशी डिज़ाइन के चलते यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन से आईएसबीटी एवं राजा की मंडी रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे ।

 

*आकर्षक पीडी एरिया बढ़ायेंगे स्टेशन की शान*

 

आगरा में देश विदेश से आने वाले पर्यटक यदि बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर आयेंगे, तो उन्हें मेट्रो स्टेशन पर बने सुविधाजनक पीडी आउटलेट्स जैसे रेस्टोरेंट्स, किऑस्क्स, हैंडीक्राफ्ट की दुकान, आदि भी मिलेंगे । इसके साथ यात्रियों को आईएसबीटी से राजा की मंडी एवं आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

*ताज महल से सीधी कनेक्टिविटी*

 

आगरा के ऐतिहासिक ताज महल से निकटतम मेट्रो स्टेशन ताज महल मेट्रो स्टेशन (वेस्ट गेट पार्किंग के निकट) है, जो प्रथम कॉरिडोर का चौथा स्टेशन है । यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए ताज महल से आईएसबीटी तक मेट्रो की सीधी सुविधा है। यात्री महज़ 15-20 मिनट में ताज महल से आईएसबीटी पहुँच सकेंगे ।

 

*आगरा मेट्रो के गोस्मार्ट एनसीएमसी कार्ड से देश भर की मेट्रो में कर सकेंगे यात्रा*

आगरा मेट्रो का गोस्मार्ट एनसीएमसी कार्ड एक इंटर-ऑपरेटेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है, यानी इस कार्ड का इस्तेमाल देश की दूसरी मेट्रो, बस, पार्किंग, रिटेल सेवाओं के लिए भी किया जा सकता है जो एनसीएमसी कार्ड का अनुपालन करती हैं। एनसीएमसी कार्ड के ज़रिए यात्री पूरे देश में आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इससे यात्रा के दौरान समय और ऊर्जा की बचत के साथ-साथ निर्बाध आवागमन का रास्ता भी खुलता है। आगरा मेट्रो के गोस्मार्ट कार्ड पर हर यात्रा में 10 प्रतिशत तक की छूट भी मिलती है।