सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेविकाओं ने की धार्मिक स्थल गुरुद्वारा पर कार सेवा

Spread the love

सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेविकाओं ने की धार्मिक स्थल गुरुद्वारा पर कार सेवा

 

आगरा।संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन आज दिनांक 17/02/2026 को स्वयंसेविकाओं को सामाजिक भ्रमण पर ले जाया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

भ्रमण के दौरान स्वयंसेविकाएँ सिकंदरा मकबरा पहुँचीं, जहाँ उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया और परिसर में जागरूकता गतिविधियाँ संचालित कीं। इसके पश्चात स्वयंसेविकाएँ गुरु का ताल गुरुद्वारा पहुँचीं, जहाँ कार सेवा में भाग लिया। इस कार सेवा का उद्देश्य स्वयंसेविकाओं में सेवा अनुशासन सहयोग तथा धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना था। गुरुद्वारा में गुरु हरनाम सिंह द्वारा स्वयंसेविकाओं को गुरवानी भी सुनाई गई।

 

शिविर के सफल संचालन में कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव, साधना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अंजू पचौरी तथा अमित कुलश्रेष्ठ की भूमिका सराहनीय रही।