संगीत उत्सव में बिखरे 70 के दशत के नग्में, ऑपरेशन सिंदूर के मंचन से आतंकियों को दिया संदेश
अग्रवाल संगठन बुन्दू कटरा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया संगीत उत्सव, कुंकिंग विदआउट फायर में बिखरी स्वादिष्ट व्यंजनों की महक

आगरा। हरियाणा, राजस्थान, पंजाव, महाराष्ट्र, गुजरात, उप्र सहित विभिन्न प्रांतों की कला और संस्कृति को समेटे महिला उत्सव में ऑपरेशन सिंदूर के मंचन के साथ देश के बच्चों ने भारत पर टेढ़ी नजर रखने वाले आतंकियों को कड़ा संदेश दिया। अग्रवाल संगठन, बुन्दू कटरा सेवला की महिला इकाई द्वारा आज महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में संगीत उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें फैंसी ड्रेस, नृत्य, व कुकिंग विदआउट फायर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 से अधिक महिलाओं व बच्चों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। भारत की कला और संस्कृति को संजोए कार्यक्रम में सभी सदस्याओं का स्वागत महिला इकाई की अध्यक्ष मीनू गोयल ने किया। संगठन के संरक्षक भगवान दास बंसल ने युवा पीढ़ी को नेक व सच्चे रास्ते पर चलने का संदेश दिया। दो वर्गों में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता ने भारत की कला व संस्कृति के परिचय कराया। विभिन्न प्रांतों की नृत्य प्रतियोगिता भारत के हर प्रदेश की संस्कृति को खुद में समेटे नजर आई। 70 के दशक के गीतों पर नृत्य ने जहां पुरानी यादों को ताजा कर दिया वहीं लोग गीत पर नृत्य ने देश की संस्कृति को जीवन्त कर किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कोई राधा-कृष्ण तो कोई फौजी और डॉक्टर बनकर पहुंचा। पहलगांव के मंचन ने सबकी आंखों को नम करने के साथ आतंकियों को कड़ा संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गायत्री मित्तल, सपना गोयल, सोनाली बंसल, सारिका सिंघल, सपना बंसल, प्रिया गर्ग, आशा गोयल, कल्पना गर्ग, रेखा अग्रवाल, शीतल बंसल, खुशबू, संध्या, कल्पना, निशा मुख्य रूप से उपस्थित थीं।


