पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि

शहर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अरसल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कैंप कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं आदर्शों को याद किया।
राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिकता, तकनीक और युवा शक्ति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।

राजीव गांधी जी अमर रहें।
इस अवसर पर अज़हर वारसी, आरिफ वारसी, सलमान क़ुरैशी, प्रशांत दिवाकर, मोअज़्ज़म ख़ान, सलमान ख़ान, दिलीप वर्मा, आहिल रज़ा, बबलू चौधरी, रोहित पंडित, जतिन प्रसाद, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे


