*उत्तर विधानसभा में नए चेहरे की तलाश, सर्वे में मनीष अग्रवाल ने बनाई बढ़त
*हिंदुस्तान वॉयस18 ने राजनीतिक सर्वे में जानी जानता की राय*

आगरा। हिंदुस्तान वॉयस18 की ओर से उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए जनमत सर्वे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तीन प्रमुख चेहरों पर जनता की राय सामने आई है। सर्वे में वर्तमान विधायक एवं भाजपा नेता पुरुषोत्तम खंडेलवाल, लघु उद्योग निगम लिमिटेड के चेयरमैन राकेश गर्ग और सामाजिक कार्यों में सक्रिय मनीष अग्रवाल को लेकर लोगों से राय ली गई। सर्वे के अलग-अलग मापदंडों में मनीष अग्रवाल जनता की पहली पसंद के रूप में उभरकर सामने आए। इसके बाद राकेश गर्ग और तीसरे स्थान पर वर्तमान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। सर्वे में लोगों ने उम्मीदवारों के राजनीतिक अनुभव के साथ उनके व्यवहार, सामाजिक सक्रियता, क्षेत्र से जुड़ाव, उपलब्धता और आम लोगों के सुख-दुख में सहभागिता को भी प्रमुख आधार माना।
*मनीष अग्रवाल का नाम सबसे आगे*
कमला नगर निवासी मनीष अग्रवाल पेशे से व्यापारी हैं और आगरा में कोल्ड स्टोर का व्यवसाय करते हैं। वह श्री राधा रामोदर संस्था, श्री हरिबोल सेवा समिति और अग्रवाल युवा संगठन सहित विभि


