वित्तीय वर्ष-2026 की समाप्ति से पहले सभी विभागों के कोषागार से संबंधित सभी लेनदेन,

Spread the love

 

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने ट्रेज़री पहुंच कर वित्तीय वर्ष-2026 की समाप्ति से पहले सभी विभागों के कोषागार से संबंधित सभी लेनदेन, लंबित भुगतान और वित्तीय समापन औपचारिकताओं को कराया पूर्ण

 

आगरा.31.03.2026.आज वित्तीय वर्ष- 2026 के अंतिम दिन जिला अधिकारी महोदय श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने स्वयं कोषागार में पहुंच कर सभी विभागों के कोषागार से संबंधित सभी लेनदेन, लंबित भुगतान और वित्तीय समापन औपचारिकताओं को पूरा कराने की मॉनिटरिंग की तथा संबंधित को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पूर्व में कड़ाई से सभी विभागों के विभागाध्यक्षों/अधिकारियों को वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए लंबित सभी बिलों का भुगतान सुनिश्चित कराए जाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि लंबित बिलों को तुरंत तैयार कर ट्रेजरी में प्रस्तुत किया जाए,सभी औपचारिकताएं समय से पूरी कर ली जाएं।

आज वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंच कर ट्रेज़री से संबंधित सभी ट्रांजैक्शंस, पेमेंट, फाइनेंशियल क्लोजिंग औपचारिकताएं एवं लंबित बिलों की भुगतान प्रक्रिया सुनिश्चित कराई।

गौरतलब है कि 31 मार्च को अवकाश होने के बावजूद कोषागार और बैंक खुले थे, ताकि भुगतान प्रक्रिया बाधित न हो।