आवास-विकास बना अंजनी धाम, आज भक्तिभाव से मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव

Spread the love

आवास-विकास बना अंजनी धाम, आज भक्तिभाव से मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव

सीताराम मंदिर से सांय 5 बजे धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, भजन- कीर्तन धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित*

आगरा। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आवास विकास क्षेत्र पूरी तरह से हनुमान बाबा की भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। पूरे क्षेत्र को अंजनी धाम के रूप में सजाया जा गया है, जहां श्री राम भक्त भगवान बाबा हनुमान के पावन जन्मोत्सव को अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने की व्यापक तैयारियां हैं। यह भव्य आयोजन सीताराम मंदिर, नगला अजीता, सेक्टर 8, आवास विकास, बोदला, आगरा में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील पाराशर को बनाया गया है, जिनके नेतृत्व में पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सीताराम मंदिर नगला अजीता सेक्टर 8 से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए टेम्पू स्टैंड मैदान,शिवालिक स्कूल मोड के बराबर मैदान सेक्टर 7 के मैदान में समापन होगा। शोभायात्रा में 50 से अधिक आकर्षक झांकियां, भक्तों की टोलियां, ढोल-नगाड़े, एक दर्जन अखाड़े अन्य शहरों से बुलाए गए हैं और जय श्री राम व जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजेगा। आयोजन स्थल को आकर्षक लाइटिंग, फूलों और धार्मिक सजावट से सजाया जा रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और दिव्य बना रहे। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भव्य भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। साथ ही, एक दर्जन अखाड़े जो अन्य शहरों से आमंत्रित किए गए हैं, अपनी कला और प्रदर्शन से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे। भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव के इस आयोजन में अंजनी धाम का मंच विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां से विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

**आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, अंजलि धाम में दिखेगा हनुमान जन्मोत्सव का अनोखा स्वरूप**

आगरा। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा शाम 5:00 बजे सीताराम मंदिर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अपने निर्धारित स्थल तक पहुंचेगी।

इस बार आयोजन को विशेष और आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने कुछ अलग ही तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की इच्छा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में अनोखे धार्मिक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया है।

कार्यक्रम के दौरान राम भक्त भगवान हनुमान के स्वरूप में “बाबा हनुमान” के जन्म का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। अंजलि धाम पर इस बार का मंच विशेष रूप से सजाया गया है, जहां यह अनोखा कार्यक्रम आयोजित होगा।

शोभायात्रा में शामिल झांकियां, ढोल-नगाड़े और भक्तों के जयकारे पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना देंगे। “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठेगा।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य और अनोखे आयोजन का हिस्सा बनें।

स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरे क्षेत्र में पर्व जैसा माहौल बना हुआ है।

 हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों में अध्यक्ष सुनील पाराशर, गुंजन पाराशर, भूपेन्द्र सारस्वत, प्रदीप शर्मा,राजकुमार पथिक, सुनील शुक्ला, विवेक पाराशर, विनोद माहोर, करन गर्ग, अजय कुशवाहा,राम भारद्वाज, हरिओम शर्मा,शिवम दुबे,सोनू दीक्षित,नरेश तिवारी ,अनुज पाठक, मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित एवं राम भक्त लगे हुए हैं। अध्यक्ष सुनील पाराशर और आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।