*एलआईसी कार्यालय संजय प्लेस पहुँचा “राष्ट्र प्रथम अभियान”, सांसद नवीन जैन ने कर्मचारियों एवं आमजन से किया संवाद
8
राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतर्गत तृतीय चरण में संजय पैलेस स्थित एलआईसी कार्यालय में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद नवीन जैन ने कर्मचारियों, अधिकारियों एवं आमजन से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सात आव्हानों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद नवीन जैन ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए संदेश केवल सरकार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही भारत आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनेगा।

सांसद नवीन जैन ने लोगों को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, सार्वजनिक परिवहन एवं कारपूलिंग को अपनाने, ईंधन की बचत करने तथा अनावश्यक खर्चों से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में देश को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद नवीन जैन ने एलआईसी कार्यालय में मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सात आव्हानों से संबंधित पंपलेट वितरित किए तथा “राष्ट्र प्रथम अभियान” के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “राष्ट्र प्रथम अभियान” को राष्ट्रहित से जुड़ा जनजागरण अभियान बताते हुए इसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रहित एवं जनजागरूकता से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान सर्व अभियान संयोजक राहुल जैन, संपर्क संयोजक सीए दीपिका मित्तल, मुकेश सोलंकी, प्रवीण कन्नौजिया, रोहित अली चिश्ती, नेहा गुप्ता, वंश अग्रवाल, बबीता पाठक, पार्षद सुषमा जैन, हिमांशु मिश्रा, कौशल वशिष्ठ, मनोज चौहान, शैलेन्द्र उपाध्याय, रमाकांत प्रजापति, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


