अजीत नगर बाज़ार कमेटी के तिरंगा चौक पर समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने किया ध्वजारोहण व देशप्रेम के इस अनूठे कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा

Spread the love

अजीत नगर बाज़ार कमेटी के तिरंगा चौक पर समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने किया ध्वजारोहण व देशप्रेम के इस अनूठे कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा


आगरा।अजीत नगर बाज़ार कमेटी, खेरिया मोड,आगरा पर स्थित तिरंगा चौक पर आज रविवार,दिनांक 21 जून 2026 को समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने ध्वजारोहण व राष्ट्रगान किया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात् तिरंगा चौक पर उपस्थित समस्त जनों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष किया तो वातावरण देश प्रेम से सराबोर हो गया।
समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने 26 जनवरी 2018 से निरंतर चल रहे इस कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की और कार्यक्रम के आयोजक अजीत नगर बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव को बहुत बधाई दी।तत्पश्चात् समाजसेवी प्रमेन्द्र शर्मा, शशि उपाध्याय, रामेन्द्र पचौरी, अमित लवानिया ने बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव को फूल माला पहनाकर उनको देश प्रेम के इस अनूठे कार्यक्रम आयोजन के लिए उनको और बाजार कमेटी के सभी सदस्यों को बहुत साधुवाद और शुभकामनायें दी।


ध्वजारोहण कार्यक्रम में अजीत नगर बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव, समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी, प्रमेन्द्र शर्मा, अमित लवानिया,शशि उपाध्याय,एड रामेन्द्र पचौरी, संजय नोतनानी, उमा फौजदार,रिंकू अग्रवाल,सत्येन्द्र दुबे, अरुण चौहान, सुनील कोहली,इमरान अब्बास,अनुराग कमांडो,राजीव सिकरवार, डा. मनोज शर्मा,एड अनिल शुक्ला, मुकेश बाबू कुशवाह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।