*डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्र-छात्राओं द्वारा कॉसमॉस मॉल पर किया गया फ्लैश मॉब डान्स 2.0

आगरा।युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्र-छात्राओं ने कॉसमॉस मॉल में फ्लैश मॉब डान्स 2.0 का आयोजन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अचानक शुरू हुए इस डान्स परफॉर्मेंस ने मॉल में मौजूद लोगों को हैरान भी किया और मंत्रमुग्ध भी। देखिए ये खास रिपोर्ट।
आगरा।कॉसमॉस मॉल में शाम उस समय माहौल पूरी तरह बदल गया, जब अलग-अलग स्थानों पर बैठे छात्र-छात्राएं अचानक सायरन बजते ही दौड़कर एक जगह इकट्ठा हुए और फ्लैश मॉब डान्स 2.0 की शुरुआत कर दी।
करीब 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान मॉल परिसर में मौजूद लोग रुककर इस अनोखे प्रदर्शन का आनंद लेते रहे।

इस अनूठे आयोजन को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी बड़े स्तर पर कवर किया, जिससे कार्यक्रम की झलक आगरा ही नहीं बल्कि शहर के बाहर तक पहुंची।
संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हमेशा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे रचनात्मक मंच उपलब्ध कराता रहेगा।

संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री ने कहा कि आगरा में इस तरह का समन्वित फ्लैश मॉब आयोजन अपने आप में अनूठा रहा। वहीं प्रशासनिक निदेशक डॉ. ए.के. गोयल ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन एवं उनके स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। आयोजन का समन्वय हिमांशु आर्या ने किया। इस अवसर पर संस्थान के कई शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतिभा, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार उदाहरण बना यह फ्लैश मॉब डान्स 2.0 आगरा के लोगों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ। ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मक क्षमता को भी नया मंच प्रदान करते हैं।


