चैम्बर ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया धूमधाम से।

Spread the love

 

1. चैम्बर ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया धूमधाम से।

2. संपन्न, संवाद व समन्वय का कार्य किया जा रहा है चैम्बर द्वारा – माननीय विजय शिवहरे।

3. सकारात्मक सोच व सकारात्मक पहल है सकारात्मक कार्य की प्रथम सीढ़ी – उ0प्र0 विधान परिषद सदस्य।

4. प्रदेश सरकार, प्रशासन व चैम्बर के सहयोग से खुल रहे है आगरा के उद्योगों के विकास के द्वार – उपायुक्त उद्योग श्री शैलेन्द्र सिंह।

5. अल्प समय में ही आगरा में स्थापित होंगे व्हाइट कैटेगिरी के उद्योग – उपायुक्त उद्योग।

आगरा।15 अगस्त, 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस चैम्बर भवन प्रांगण में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य माननीय श्री विजय शिवहरे, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र, आगरा श्री शैलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर मनाया गया। चैम्बर के सदस्यों ने इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर चैम्बर प्रांगण पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं जयघोषों से देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर चैम्बर के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्यों में देश भक्ति स्पष्ट रूप से झलक रही थी। देश के अमर शहीदों को याद किया गया। सदस्यों द्वारा व्यक्त किया गया कि हमारा अखंड भारत का सपना पूरा हो रहा है। यह भी संदेश दिया कि देशवासियों को देश के योगदान में अवश्य आगे बढ़ाना चाहिये। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आवाहन किया कि देश की अखंडता एवं आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने का संकल्प लें।

 

चौम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि हम सभी आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के लिये गर्व और उत्साह का प्रतीक है। 15 अगस्त केवल तिरंगा फहराने का दिन नहीं, बल्कि हमारे उन सभी वीरों की याद दिलाना वाला दिन है जिन्होनंे अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई।

 

मुख्य अतिथि माननीय श्री विजय शिवहरे जी द्वारा सर्वप्रथम देश के लिये बलिदान हुए उन सभी अमर शहीदों को नमन किया गया उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सभी देशवासियों से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंग व हर मन तिरंगा का आहावान किया गया है। उ0प्र0 सरकार द्वारा ताज संरिक्षत क्षेत्र में प्रारंभ से ही माननीय मुख्यमंत्री जी की भूमिका बहुत ही सकारात्मक रही है जिसका परिणाम है कि माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश से आगरा के उद्योगों को कुछ राहत प्रदान हुई है।

 

विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केन्द्र, आगरा श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उ0प्र0 सरकार, व मंडलायुक्त महोदय व सम्बन्धित विभाग आगरा के उद्योगों के विकास के लिये प्रयासरत हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अुनपालन में व्हाईट कैटेगिरी/गैर प्रदूषणकारी उद्योगों को लगवाने के सुखद परिणाम शीघ्र ही सभी के समक्ष आयेंगे।

 

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा चैम्बर के सभी सदस्यों व देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि चैम्बर देश की आजादी के बाद से ही उद्योग एवं व्यापार के हित में निरन्तर कार्य कर रहा है। चैम्बर के सदस्यों की बढ़ती हुई सदस्यता चैम्बर की लोकप्रियता को सिद्ध करती है।

 

धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया।

 

स्वतंत्रता समारोह में अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग,, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष शान्ति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, भुवेश कुमार अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, संजय गोयल, सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुरेश चंद बंसल, सचिन सारस्वत, मंयक मित्तल, विवेक जैन, अपूर्व मित्तल, भीष्म लालवानी, चन्द्रवीर सिंह, अजय गुप्त रंगीला, मयंक अग्रवाल, जयकिशन गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, चन्द्रमोहन खंडेलवाल, संजय अरोरा, रवि शर्मा, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता, दीपक महेश्वरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।