सरस्वती शिशु /बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष पार्क, आगरा में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Spread the love

80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

आगरा।सरस्वती शिशु /बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष पार्क, आगरा में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (श्री रूपेंद्र कश्यप जी) तथा विशिष्ट अतिथि (श्री दयाशंकर शर्मा जी )रहे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक श्री प्रमोद गोयल जी, अध्यक्ष श्री जगदीश बंसल जी, सदस्य श्रीमती अनीता सान्याल जी, श्री नवीन प्रजापति जी एवं श्री समर सिंह जी, पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष श्री अर्जुन धाकड़ जी, सहसंयोजक श्री अविनाश लखेरा जी एवं श्री रानू पचौरी जी सहित उनकी टीम, प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी एवं प्रभारी श्री मुकेश लवानिया जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के स्वागत से हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित एवं आकर्षक ढंग से अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात घोष वादकों द्वारा घोष वादन किया गया तथा सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने भारत माता का पूजन किया।

 

तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री रूपेंद्र कश्यप जी ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक घूमर नृत्य तथा ‘पानी बचाओ’ विषय पर प्रस्तुत प्रभावशाली नाटिका ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने मनोरंजन के साथ-साथ पर्यावरण एवं जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

 

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं पूजा धाकड़, जिया धाकड़, हेमलता धाकड़, खुशी बघेल एवं अन्नपूर्णा को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही एनसीसी में पूरे आगरा जिले में सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली ग्रेसी शिवहरे को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

 

मुख्य अतिथि श्री रूपेंद्र कश्यप जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करने की भावना व्यक्त की। विशिष्ट अतिथि श्री दयाशंकर शर्मा जी ने भी विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रमोद गोयल जी ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों की जानकारी सभी के समक्ष प्रस्तुत की। विद्यालय की सदस्य श्रीमती अनीता सान्याल जी ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में साहित्यिक एवं भावनात्मक रंग भर दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष श्री जगदीश बंसल जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी ने भी सभी अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की छात्राओं अंशु धाकड़ एवं रितिका कुमारी ने किया।

यह भव्य एवं सफल स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी के कुशल निर्देशन एवं विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।