रचनात्यम ग्रुप ने अर्जुन नगर में मनाया हरियाली तीज व स्वतंत्रता दिवस महोत्सव* 

Spread the love

 

 

*रचनात्यम ग्रुप ने अर्जुन नगर में मनाया हरियाली तीज व स्वतंत्रता दिवस महोत्सव*

आगरा।पश्चिम अर्जुन नगर स्थित स्पाइस अरोमा रेस्टोरेंट में ‘रचनात्यम ग्रुप’ द्वारा ‘हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। सावन के इस पावन पर्व को बेहद अनूठे और भव्य रूप में सभी महिलाओं ने पूरे उल्लास से मनाया।

 

*अतिथियों को पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीलम रावत एवं डॉ. नीलम सिंह उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल की अहम भूमिका में नटरांजलि थियेटर आर्टस की डायरेक्टर अलका सिंह शर्मा, डॉ. पिंकी भारद्वाज एवं ब्लागर प्रिया सागर मौजूद रहीं।

 

*प्रतियोगिताओं और झूले ने बांधा समां*

महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य रूप से सजाया गया पारंपरिक सावन का झूला और ‘हरियाली तीज ट्रॉफी’ रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए डांस, मेहंदी, रैंप वॉक, बेस्ट ऑउटफिट और ‘मिस/मिसेज हरियाली तीज’ जैसी कई दिलचस्प प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विजेताओं में

हरियाली तीज का खिताब जीता रचना ने, सर्वश्रेष्ठ परिधान में नेहा, मेंहदी में अनीता, राखी, अंजलि, रेम्प वॉक में सीमा विजेता रहीं।

प्रतियोगिताओं के अंत में सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट व ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन किया आयोजक श्रीमती वर्षा मिश्रा एवं ईशान मित्तल ने।