आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव अंबरीश पाल सिंह का जनसम्पर्क तेज, शिक्षकों व स्नातक मतदाताओं से किया संवाद आगरा।

आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज करते हुये आगरा स्थित सुमित राहुल मैमोरियल पब्लिक स्कूल एवं होली पब्लिक स्कूल में व्यापक जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं एवं शिक्षक समुदाय से सीधे संवाद स्थापित कर उनका समर्थन प्राप्त किया। अपने संबोधन में अंबरीश पाल सिंह ने कहा, आपका साथ, सहयोग और समर्थन लेने के लिये मैं आपके पास आया हूँ। उन्होंने कहा कि एक शिक्षाविद् होने के नाते उन्हें शिक्षकों एवं स्नातक वर्ग की समस्याओं और मुद्दों का गहरा अनुभव है। यह चुनाव स्नातकों का चुनाव है, जिसके माध्यम से आप समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और स्नातको मतदाताओं ने उनकी बातों का गंभीरता से सुना और उनके पक्ष में समर्थन देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। अंबरीश पाल सिंह ने अंत में सभी से अपील करते हुये कहा कि उनका समर्थन उन्हें एक सशक्त प्रतिनिधि बनने की शक्ति देगा, जिससे वे शिक्षकों और समाज के हितों की आवाज को मजबूती से उठा सकें। इस अवसर पर रामानन्द चौहान (प्रधानाचार्य, सुमित राहुल मैमोरियल पब्लिक स्कूल), संजय तोमर (प्रबंधक, होली पब्लिक स्कूल), शालिनी अश्वनी, हिना, नीलम शर्मा, आशीष कुमार सक्सैना, पारुल अग्रवाल, डॉ० राखी चौधरी, अतुल श्रीवास्तव, नुपुर खण्डेलवाल, रश्मित कौर, अमित कुमार गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


