
आगरा के पीर कल्याणी वार्ड-48 में कांग्रेस सेवादल की ओर से ध्वज वंदन एवं रवि मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर अध्यक्ष सचिन चौधरी के आह्वान पर हुआ। ध्वजारोहण दानिश सिद्दीकी और राज चौहान ने संयुक्त रूप से किया, जबकि संचालन राम वकील धाकरे ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सलीम भाई और सलाउद्दीन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर चिंता जताई और आम जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।


