प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है: नवीन जैन

Spread the love

*प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है: नवीन जैन

आगरा।राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने रविवार को कमला नगर स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।

 

सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक संबोधन 140 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार, ईंधन बचत और जनभागीदारी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण तथा वैज्ञानिक सोच अपनाकर अंधविश्वास से दूर रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से देशवासियों का मार्गदर्शन किया।

 

नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को भारत की नई ताकत बताया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की भागीदारी, नवाचार और आधुनिक तकनीक को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया।

 

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री के विचार विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने वाले हैं।