माँ पीताम्बरा मैया के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आगरा के पालीवाल पार्क स्थित बाबा मंदिर में माँ पीताम्बरा मैया के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण, जयकारों और श्रद्धा की ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का आयोजन पोला भाई ग्रुप द्वारा शहरवासियों के सहयोग से किया गया। आयोजक पोला भाई ने बताया कि माँ पीताम्बरा मैया की कृपा और आशीर्वाद से यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न होता है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उत्सव जैसा आनंद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विशेष रूप से फूल बंगला सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। शाम होते ही भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें दीपों की रोशनी, घंटों की ध्वनि और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। महाआरती की शोभा इतनी अद्भुत थी कि उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस धार्मिक आयोजन में कार्यकारिणी सदस्यों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रमुख रूप से आशू जैन, कंचन बंसल, पवन बंसल, मुरारी लाल गोयल, विष्णु अग्रवाल, राम मोहन शर्मा, मंजीत सिंह, पोला भाई, अरविन्द उपाध्याय, राजा शर्मा, पप्पू भाई, महंत सचिन दीक्षित, अनिल चौहान, अमित गुप्ता, सजल, गोलू, हर्षित, लालू, रवि शर्मा, काकू भाई, राहुल गौतम, अर्जुन भाई, आकाश भारती, कल्ला गुप्ता, निक्कू पंडित, रामलखन भाई और चेतन भाई आदि मौजूद रहे।
श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश देता यह आयोजन शहर में चर्चा का विषय बना रहा। हजारों भक्तों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि माँ पीताम्बरा मैया के प्रति लोगों की आस्था दिन-प्रतिदिन और मजबूत होती जा रही है।


