1. आयकर विभाग द्वारा चैम्बर के सदस्यों को आयकर अधिनियम 2025 के बारे में दी विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से।
2. टीडीएस व टीसीएस की जानकारी प्रदान कर उद्यमियों व व्यापारियों का किया ज्ञानवर्धन।
3. चैम्बर शीघ्र आयोजित करेगा आयकर अधिनियम – 2025 पर वृहद संवाद।

आगरा।आयकर विभाग के प्रधान आयकर आयुक्त-1 श्री अनुपम कांत गर्ग, जी द्वारा आयकर अधिनियम 2025 के संबंध में आउटरीच प्रोग्राम आयकर भवन में आयोजित किया गया जिसमें चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ की चेयरमैन अनिल वर्मा व चैम्बर के सदस्यों द्वारा आउटरीच प्रोगम में भाग लिया गया। आयकर अधिकारी सत्येन्द्र शाह द्वारा पीपीटी के माध्यम से सभी सदस्यों को आयकर अधिनियम 2025 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी बहुत ही सरल तरीके से प्रदान की गयी तथा आयकर अधिकारी श्री तरून सैनी द्वारा टीडीएस व टीसीएस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
प्रधान आयकर आयुक्त-1 श्री अनुपम कांत गर्ग, जी ने बताया कि आयकर अधिनियम 1961 के बाद आयकर अधिनियम 2025 में परिवर्तित किया गया है। इसमें कर प्रणाली को अत्यन्त ही सरल व सुगम बनाया गया है जिसे उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा शीघ्र ही इसका पूर्ण ज्ञान प्राप्त हो सके।
चैम्बर के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि आयकर विभाग द्वारा उद्यमियों एवं व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए आयकर अधिनियम 2025 पर जो आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया है वह उसका लाभ भविष्य मे उद्यमियों को अवश्य ही प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि चैम्बर द्वारा शीघ्र ही एक आयकर अधिनियम 2025 पर वृहद सेमीनार का आयोजन चैम्बर द्वारा किया जायेगा।
पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा जी ने कहा कि आयकर अधिनियम-2025 पर आयकर विभाग द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से सदस्यों का जो ज्ञानवर्धन किया गया है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। आयकर अधिनियम-1961 के बाद आयकर अधिनियम 2025 में परिवर्तित किया गया है वह बहुत ही सरल एवं तर्कसंगत प्रतीत होता है। नियमों के सरलीकरण से उद्यमियों एवं व्यापारियों को राहत प्राप्त होगी।
आउटरीच प्रोग्राम का संचालन आयकर विभाग के श्री रंजन सैनी द्वारा किया गया। बैठक में चैम्बर के उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ-साथ, चार्टर्ड एकाउंटटेन्ट व आयकर अधिवक्ताओं द्वारा अधिक संख्या मे भाग लिया गया। आउटरीच प्रोग्राम में धन्यवाद ज्ञापन आयकर अधिकारी लोकेश उप्रेती द्वारा किया गया।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष आयकर प्रकोष्ठ के चेयमरैन अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, सीए दीपेन्द्र मोहन, राजकिशोर खंडेलवाल, दीपक महेश्वरी, श्याम मोहन गुप्ता, आयकर विभाग से एडीश्नल कमिशनर श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, श्री सिद्धार्थ गौतम, श्री राजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त, एस.एस. चौहान, श्री लोकेश उप्रेती, सोहन लाल आदि उपस्थित थे।


