गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा में प्लांट लवर्स संस्था द्वारा 100 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण

Spread the love

गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा में प्लांट लवर्स संस्था द्वारा 100 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण

आगरा। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्लांट लवर्स संस्था की संस्थापक ऋतु गोयल एवं संजय कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में आज गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने मिलकर 100 से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधारोपण के साथ-साथ इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। संस्थापक ऋतु गोयल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

 

इस अवसर पर  श्रुति सिन्हा, आर. के. कपूर, रचना कपूर, साक्षी शर्मा, पीयूष गर्ग, अखिलेश पांडे, कुमुद पांडे, वंदना परिहार, नन्द नन्दन गर्ग, नीनू गर्ग, डॉ. कल्पना पोरवाल, रेखा रानी एवं रजनी भटनागर, आशीष, रेनू अग्रवाल* सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।