इंटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस (IDCON) 2.0 में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Spread the love

*इंटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस (IDCON) 2.0 में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

इंटरैक्ट क्लब, रोटरी क्लब द्वारा प्रायोजित 12 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों का युवा सेवा संगठन है, जिसका उद्देश्य नेतृत्व क्षमता का विकास तथा “सेवा सर्वोपरि” की भावना को बढ़ावा देना है। वर्षभर क्लब स्वच्छता, वृक्षारोपण, साक्षरता, चैरिटी एवं जागरूकता अभियानों जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। साथ ही क्विज, डॉक्यूमेंट्री एवं वीडियो मेकिंग जैसी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता करते हैं, जिनके आधार पर क्लबों को अंक प्रदान किए जाते हैं।

 

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट (RID) 3110, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 15 जिलों के 110 विद्यालय शामिल हैं, के अंतर्गत पूरे वर्ष की गतिविधियों के आधार पर क्लबों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है तथा उत्कृष्ट क्लबों को सम्मानित किया जाता है।

 

इन्हीं उपलब्धियों का उत्सव मनाने हेतु इंटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस (IDCON) 2.0 का आयोजन 21 से 23 जून, 2026 तक होटल क्लार्क्स शिराज, आगरा में किया गया। सम्मेलन में पब्लिक स्पीकिंग, पैनल डिस्कशन, नेतृत्व विकास कार्यशालाएँ एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

 

*प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने 110 विद्यालयों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए RID 3110 का सर्वश्रेष्ठ इंटरैक्ट क्लब बनने का गौरव प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय को ग्रीन स्कूल सर्टिफिकेट व ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान* भी प्रदान किया गया।

 

विद्यालय की *इंटरैक्ट क्लब की सलाहकार सुश्री चाँदनी अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन, समर्पण एवं नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित एक्टिव क्लब एडवाइजर अवॉर्ड से सम्मानित* किया गया।

 

*सम्मेलन में विद्यालय के विद्यार्थियों को जिला स्तर पर निम्न सम्मान प्राप्त हुए-*

 

हर्ष भारद्वाज – द कंटेंट आर्किटेक्ट

अंशुमान सिकरवार – द फ्यूचर लीडर

अपार शाल्य – द आइडिया मशीन

अर्ज रागिनी सारस्वत – द यंग विज़नरी

अंशिका मिश्रा – मोस्ट अप्रोचेबल इंटरैक्टर

साक्षी भोजवानी – द कम्युनिटी कनेक्टर

 

*सम्मेलन में प्रदान किए गए 15 पुरस्कारों में से सर्वाधिक पुरस्कार प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल* ने प्राप्त किए, जो विद्यालय की युवा नेतृत्व क्षमता एवं सामुदायिक सहभागिता में उत्कृष्टता का प्रमाण है।

 

इसके अतिरिक्त *शिवांश मुरवरिया, उज्ज्वल अग्रवाल, अक्षर मिश्रा, सोहम भटनागर, ईशांत तिवारी एवं जसनूर सिंह* को जिला टीम में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु टोकन ऑफ अप्रिसिएशन प्रदान किया गया। वहीं *ईशान तिवारी को DIR चॉइस अवॉर्ड* से सम्मानित किया गया।

ये पुरस्कार प्रतिष्ठित रोटेरियनों एवं अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए, जिनमें *DICC रोटेरियन अनिल जोशी, PDG रोटेरियन नीरव निमेष अग्रवाल, RC आगरा रोटेरियन आशीष अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर RID 3110 रोटेरियन नम्रता पाणिकर, रोटेरियन डॉ. मीरा गुप्ता, डॉ. सुशील गुप्ता (अप्साध्यक्ष, नीसा उपाध्यक्ष व प्रिल्यूड के निदेशक) तथा श्री संजय कालरा (टीसा के निदेशक)* प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

IDCON 2.0 में प्राप्त ये उपलब्धियाँ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों एवं सलाहकारों की मेहनत, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं। इन सफलताओं ने पूरे प्रिल्यूड परिवार को गौरवान्वित किया है तथा समाज सेवा एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में विद्यालय की उत्कृष्ट परंपरा को और सुदृढ़ किया है।