केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल एवं उ.प्र. के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने सतही जल श्रोत आधारित ग्राम समूह पेयजल योजनाएं आगरा फिरोजाबाद एवं मथुरा की प्रगति समीक्षा जनपद एटा ग्राम मड़ेरा, अवागढ जनपद एटा स्थित 456 एम.एल.डी वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट पर की
बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल जी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल एवं उ.प्र. के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष आगरा में यमुना नदी पर बैराज की रखी मांग

आगरा।राज्यमंत्री प्रो’. एस पी सिंह बघेल ने बताया कि आज केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल एवं उ.प्र. के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने सतही जल श्रोत आधारित ग्राम समूह पेयजल योजनाये आगरा फिरोजाबाद एवं मथुरा की प्रगति समीक्षा ग्राम मड़ेरा के अवागढ एटा स्थित 456 एम.एल.डी वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट के माध्यम से सतह (नहर) के जल को शोधित कर पेय जल आपूर्ति प्लाट पर समीक्षा की जिससे केन्द्र एवं राज्य के अधिकारी एवं एन.सी.सी एवं मेघा कम्पनी के अधिकारी थे मार्च 27 तक परियोजना पूरा करने का आश्वासन मिला है।
बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल जी ने आगरा में यमुना नदी पर बैराज की मांग जो विगत 50 बर्षों से जनहित में चल रही है केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल एवं उ.प्र. के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष रखते हुए कहा कि आगरा के 15 ब्लाक मे 14 डार्क ब्लाक हो गये हैं ,शहर मे जल स्तर बहुत नीचे चला गया है।

बैराज बनने से जलस्तर ऊपर वृद्धि तथा खारे जल में कमी तथा रिवर फ्रन्ट से आने वाले पर्यटकों को रात्रि विश्राम ठहराव से होटल इंडस्ट्री तथा अन्य स्वरोजगार में वृद्धि होगी।


