लाल किले के सामने गुंजा जय भवानी जय शिवाजी आगरा में धर्म रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

Spread the love

लाल किले के सामने गुंजा जय भवानी जय शिवाजी

आगरा में धर्म रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

*राष्ट्रीय गौरव यात्रा का आगरा में हुआ स्वागत*

*धर्मवीर संभाजी महाराज का शौर्य और पराक्रम हम सभी के लिए प्रेरणा प्रो एसपी सिंह बघेल*

*संभाजी महाराज ने स्वधर्म,स्वभाषा और स्वराज की मशाल कभी बुझने नहीं दी- डॉ आलोकिक उपाध्याय*

आगरा। धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की 369वीं जयंती पर आगरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । लाल किला के सामने स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता डॉ आलोकिक उपाध्याय, छावा भारत क्रांति मिशन के चीफ कोऑर्डिनेटर विजय काकडे पाटिल एवं नासिक से आए यात्रा संयोजकों ने धर्मवीर संभाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। नासिक से चलकर आगरा पहुंची राष्ट्रीय गौरव यात्रा के पदाधिकारियों के द्वारा सभी अतिथियों का भगवा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर छत्रपति संभाजी महाराज को नमन करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे उन्होंने अपने पिता शिवाजी महाराज के सपनों को पूरा करने के लिए कई युद्ध लड़े। उनकी जयंती पर आयोजित समारोह उनकी बहादुरी शौर्य पराक्रम और युद्ध कौशल को नमन का अवसर है। धर्मवीर संभाजी महाराज का जीवन और उनका संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता डॉक्टर अलौकिक उपाध्याय ने कहा 9 वर्ष की बाल्यावस्था में अपने पिता छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ औरंगजेब की कैद से निकलकर जाना उनकी युद्ध कौशल पराक्रम और वीरता का परिचय है उन्होंने स्वधर्म, स्वभाषा और स्वराज की अलख को कभी भी बुझने नहीं दिया । इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने संभाजी महाराज के युद्ध कौशल पराक्रम और उनके जीवन से जुड़े हुए कई तथ्यों की चर्चा करते हुए उनके शौर्य वीरता और पराक्रम को नमन किया।
इस साल यह जयंती समारोह आगरा में छावा भारत क्रांति मिशन के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. विलास पंगारकर के नेतृत्व में मनाया गया। धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की 13 फुट की घुड़सवारी वाली मूर्ति को नासिक के सिन्नर तहसील के पांगरी से आगरा पहुंची। आगरा में लाल किले के सामने छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक पर पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया गया।

*छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज की प्रतिमाओं पर हुआ माल्यार्पण*
महाराष्ट्र के नासिक से चलकर आगरा पहुंची राष्ट्रीय गौरव यात्रा के भव्य स्वागत के उपरांत लाल किले के सामने स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज और नासिक से आई हुई 13 फीट ऊंची घुड़सवारी वाली धर्मवीर संभाजी महाराज की प्रतिमाओं पर आयोजकों एवं अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ अलौकिक उपाध्याय ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर यात्रा में आए सैकड़ो लोगों ने जय भवानी जय शिवाजी के उद्घोष के साथ हर हर महादेव की जय जयकार की।

*महाराष्ट्र के लोगों ने मुंबई राजमार्ग का नाम छत्रपति शिवाजी मार्ग से करने की उठाई मांग*
राष्ट्रीय गौरव यात्रा में आगरा आए महाराष्ट्र के सैकड़ो लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नाम से ज्ञापन देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार से मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग करने की मांग उठाई।

*इनकी रही मौजूदगी*
धर्मवीर संभाजी महाराज जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेर से जिजाऊ के वंशज शिवाजीराजे जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, डॉ औलौकिक उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पार्षद सुनील कर्मचंदानी, महेश शर्मा, पार्षद जगदीश सोनकर, ललित शर्मा, दीप विनायक पटेल और अन्य गणमान्य लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत किया । छावा भारत क्रांति मिशन के चीफ कोऑर्डिनेटर विजय काकड़े पाटिल, ऑर्गेनाइजर परमेश्वर नलावड़े पाटिल, रामनारायण मराठा, शशिकांत पवार, अमोल सोनवणे, निवृत्ति मुरडनर, अतुल पंगारकर इस कार्यक्रम को संचालित कर रहे हैं । रथ यात्रा के साथ, संपत पगार, चंद्रभान दलवी, उत्तम खाड़े, दादा पाटिल आगरा पहुंचे।