गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में लगा निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर

आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बल्केश्वर में छात्राओं के लिए निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Doctor For You NGO के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं को दांतों की देखभाल और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ. प्रियांशी ने छात्राओं के दांतों की जांच कर उन्हें सही तरीके से ब्रश करने, मुंह की स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित खान-पान अपनाने की सलाह दी। साथ ही दंत रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वेता शर्मा एवं ऋषिका का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु पटेल ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ दांत अच्छे स्वास्थ्य का आधार हैं और सभी छात्राओं को नियमित रूप से दंत जांच करानी चाहिए।
विद्यालय परिवार ने Doctor For You NGO और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


