वनवासी कन्या छात्रावास में लायंस क्लब समर्पण ने किया सेवा कार्य, बेटियों संग साझा किया स्नेह और सहयोग

आगरा। लायंस क्लब समर्पण द्वारा प्रधानमंत्री के महिला सशक्तिकरण के आह्वान के अंतर्गत सुल्तान गंज की पुलिया स्थित नवीन मंगरानी वनवासी कन्या छात्रावास में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रावास में रह रही कन्याओं के लिए भोजन सामग्री वितरित की गई तथा उनके लिए विशेष भोजन की व्यवस्था कर स्नेहपूर्ण समय बिताया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सहयोग, सम्मान और आत्मीयता का संदेश देना रहा। क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छात्रावास पहुंचकर कन्याओं से संवाद किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने समाज में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम में क्लब के चेयरपर्सन मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष अंशु मित्तल, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, महामंत्री राजीव मित्तल सहित संजय अग्रवाल, संदीप मित्तल, विकास जैन, सोमेंद्र जैन, अनिल जैन, गोलू भाई, शरद अग्रवाल, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।


