आरएचक्यू लैंड डवलपमेंट प्रा0 लि0 प्रोजेक्ट ने की चैम्बर के सदस्यों के साथ बैठक।
2. इस प्रोजेक्ट में प्रोपर्टी और पक्की रेंटल इनकम (किराये से होने वाली आय) का भी मिलेगा लाभ।
3. जयपुर व उज्जैन में भी शीघ्र होगा यह प्रोजेक्ट प्रारंभ।
4. यह प्रोजेक्ट श्रीराम जन्मभूमि से 30 मिनट एवं महर्षि बल्मिकी ऐयरपोर्ट से 25 मिनट की दूरी पर है स्थित।
5. प्री लांचिग से पूर्व बुकिंग कराने पर चैम्बर के सदस्यों को विशेष दर में प्रोपर्टी मिलेगी 74 लाख में।
आगरा।♠चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में आरएचक्यू लैंड डवलपमेंट प्रा0 लि0 के साथ Leadership Connect – An Exclusive Investors Meet का आयोजन किया गया जिसमें प्रोजेक्ट के सीईओ श्री राजन ठकराल एवं को-फाउंडर श्री पियूष माथुर द्वारा आरम्भ विला एंड रिसोर्ट, अयोध्या के बारे में जानकारी प्रदान की गयी उन्होंने बताया गया कि इस प्रोजेक्ट में प्रोपर्टी और पक्की रेंटल इनकम (किराये से होने वाली आय) दोनो मिलती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में 900 स्केयर फीट के प्लाट पर लगभग 450 स्केयर फीट का कंस्टेªक्शन किया जायेगा। इसका मतलब कि आपको न सिर्फ जमीन से बल्कि बनी बनाई प्रोपर्टी से भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लांचिग के समय प्रोपर्टी की कीमत 95 लाख होगी और लॉचिंग से पहले बुकिंग करने पर प्री-लांचिग में इसकी कीमत 78 लाख रखी गयी है। इसका प्रोजेक्ट का सबसे बडा लाभ यह है कि 8 प्रतिशत की पक्की रेंटल इन्कम, जो बैंक गांरटी के साथ आती है अर्थात आपका निवेश सिर्फ प्रोपर्टी की कीमत बढ़ने तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि आपको किराये से भी अच्छा-खासा बेनिफिट होगा। आरम्भ विला एंड रिसोर्ट, अयोध्या द्वारा चैम्बर के सदस्यों से आहान किया कि यदि इस प्रोजेक्ट में निवेश करना चाहते हैं जिसमें जमीन, कंस्टेªक्शन और पक्की रेंटल इन्कम तीनों हो तो यह प्रोजेक्ट चैम्बर के सदस्यों के लिये निवेश करने का एक शानदार मौका हो सकता है। यह प्रोजेक्ट एनएच 330 ताजपुर गाँव अयोध्या में स्थित है। उन्होने बताया कि यह प्रोजेक्ट भी अयोध्या में है शीघ्र ही जयपुर और उज्जैन भी यह प्रोजेक्ट प्रारंभ होगा। इस प्रोजेक्ट में स्पोर्ट्स जोन की भी उचित व्यवस्था की गयी है। इस प्रोजेक्ट में अल्ट्रा लविश क्लब हाउस भी स्थित है। उनहोंने बताया कि यह प्रोजेक्ट भरत कुंड से 5 मिनट, प्रस्तावित ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से 5 मिनट, श्रीराम जन्मभूमि से 30 मिनट एवं महर्षि बल्मिकी ऐयरपोर्ट से 25 मिनट की दूरी पर स्थित है।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा कहा गया कि इस प्रोजेक्ट में चैम्बर के सदस्यों को निवेश करने हेतु विशेष रियायत प्रदान की जानी चाहिये जिससे आगरा के उद्यमी एवं व्यापारी इस योजना में निवेश कर इसका लाभ प्राप्त कर सकें। इस संबंध में प्रोजेक्ट के सीईओ श्री राजन ठकराल जी ने कहा कि वह चैम्बर के सदस्यों के लिये स्पेशल रेट रखी गयी है जो भी सदस्य दिनांक 25 अगस्त तक इस प्रोजेक्ट में बुकिंग कराता है उसको यह प्रोपर्टी 74 लाख में दी जायेगी जिसका बैठक में सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में रूचि रखने वालों को मै0 आरएचक्यू डवलपमेंट प्रा0 लि0 द्वारा अयोध्या में ले जाकर इस प्रोजेक्ट को दिखाने की सुविधा प्रदान की जानी चाहिये। इस पर श्री ठकराल जी द्वारा सहमति प्रदान करते हुए कहा गया कि वह इस प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले सदस्यों का एक टूर अयोध्या ले जाकर प्रोजेक्ट का अवलोकन करायेंगे व भगवान श्री रामजी के दर्शन भी करायेंगे।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, सदस्य, राकेश चौहान, प्रशांत जैन, मनोज कुमार गुप्ता, धर्मगोपाल मित्तल, सुधीर कुमार गुप्ता, गोमित जैन, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अपूर्व मित्तल, मंयक मित्तल, अशोक गोयल, संजय गुप्ता, चन्दवीर सिंह, राजेश अग्रवाल सुनील कुमार गर्ग, विकास मित्तल, विवेक मितल, अमित बंसल, राहुल जैन, अजय मित्तल, एस.के. अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नारायन भरानी, दुष्यंत गर्ग, लक्ष्मी कांत, केशव दत गुप्ता, राजेश वर्मा, विनय, सनी गुप्ता, आजाद गुप्ता, बालमुकुन्द गोयल, सुषील बंसल, अमित सिंह, हर्ष आदि उपस्थित थे।


