जनसंकल्प से राष्ट्रनिर्माण की ओर बढ़ता कदम, सामूहिक शपथ कार्यक्रम में शामिल होने सांसद नवीन जैन ने की अपील

Spread the love

*जनसंकल्प से राष्ट्रनिर्माण की ओर बढ़ता कदम, सामूहिक शपथ कार्यक्रम में शामिल होने सांसद नवीन जैन ने की अपील*

राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन जी ने “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतर्गत 27 मई को आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक शपथ संकल्प कार्यक्रम में शहरवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का भावपूर्ण आह्वान किया है। यह कार्यक्रम दोपहर 4 बजे संजय पैलेस एमजीरोड स्थित स्पीड कलर लैब के समीप, में आयोजित होगा।

 

सांसद नवीन जैन ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी को समर्पित एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि आज देश को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सकारात्मक भागीदारी आवश्यक है और इसी उद्देश्य के साथ यह अभियान निरंतर जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए सात आव्हानों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने के लिए यह अभियान प्रेरणास्रोत बन रहा है। अभियान के माध्यम से स्वदेशी अपनाने, ईंधन बचत, कारपूलिंग, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

सांसद नवीन जैन ने युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रहित के इस जनसंकल्प का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ता है, तब देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को सामूहिक शपथ भी दिलाई जाएगी तथा राष्ट्रहित से जुड़े संकल्पों को दोहराया जाएगा।

 

“आओ लें सामूहिक शपथ”

“देश को दें एक घंटा”

“60 मिनट – 7 संकल्प”