नारी को दो शिक्षा की मशाल, तभी बनेगा भारत खुशहाल

Spread the love

*”नारी को दो शिक्षा की मशाल, तभी बनेगा भारत खुशहाल।”

आगरा। गणेश रामनागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बलकेश्वर, आगरा में वन उत्तर प्रदेश बालिका वाहिनी की आर्मी विंग की इकाई के विद्यालय में देखने को मिला।

विद्यालय में आज वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर्स कर्नल शैलेंद्र गुप्ता के निर्देशन में एनसीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्षा आदमी में अपना करियर बनाने के लिए खुद को समर्पित किया। देश की रक्षा में अब बेटियों का योगदान भी अग्रणी है। छात्राओं ने लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक मानदंडों में भी प्रतिभाग किया। सीमित सीटों ने इस परीक्षा को और भी मुश्किल बना दिया।

प्रतिभागियों के बेहतर प्रदर्शन ने चुनाव को और रोमांचित कर दिया। कमांडिंग ऑफिसर की सहयोगी टीम जीसीआई शालिनी चौधरी व सूबेदार माणिक राव हक्के जी ने परीक्षा का संचालन। विद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट सरिता चौहान, सेकंड ऑफिसर आशा चौहान व विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं ने परीक्षा की सभी संपूर्ण व्यवस्था का सफल आयोजन किया। कमांडिंग ऑफिसर शैलेंद्र गुप्ता जी ने विद्यालय की कार्यशैली व व्यवस्था की सराहना की। छात्राओं से बेहतर परिणाम फल प्रतीक्षा के लिए आग्रह किया।