डिप्टी कलेक्टर नीलम तिवारी द्वारा चैम्बर के सदस्यों को प्रजेन्टेशन द्वारा स्वगणना के बारे में दी गयी विस्तृत जानकारी।

Spread the love

 

1. डिप्टी कलेक्टर नीलम तिवारी द्वारा चैम्बर के सदस्यों को प्रजेन्टेशन द्वारा स्वगणना के बारे में दी गयी विस्तृत जानकारी।

2. स्वगणना हेतु se.census.gov.in पर करें रजिस्टेशन।

3. भारत में पहली बार करायी जा रही है स्वगणना – डिप्टी कलेक्टर नीलम तिवारी।

4. 22 मई से 20 जून तक गणना निरीक्षक घर-घर जाकर करेगे गणना।

5. एक मोबाइल नंबर से एक परिवार के एक सदस्य द्वारा स्वगणना की जायेगी।

6. सरकार की योजनाओ सही तरीके से क्रियान्वयन हेतु स्वगणना की जानकारी है आवश्यक।

7. स्वगणना हेतु सभी सोसायटी में लगाया जायेगा कैम्प

8. उपायुक्त शैलेन्द्र सिह द्वारा जिला उद्योग केन्द्र की विभिन्न योजनाओ को बारे दी गयी जानकारी।

9. टीटीजेड पर प्रदेश सरकार है बेहद गंभीर – उपायुक्त शैलेन्द्र सिह।

10. सीईसी की रिपोर्ट में संशोधन कराया जाना है प्रस्तावित – शैलेन्द्र सिंह।

11. एक्सपोर्ट्स काउंसिल एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो व चैम्बर के साथ संयुक्त बैठक करेंगे उपयुक्त उद्योग।

12. टीटीजेड पर विस्तृत चर्चा हेतु मंडलायुक्त आगरा मंडल के साथ चैम्बर की बैठक करने हेतु उपायुक्त उद्योग से की अपील।

आगरा।चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में डिप्टी कलेक्टर आगरा नीलम तिवारी एवं जिला उद्योग केन्द्र के उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह जी के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष एवं एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल द्वारा किया गया। बैठक डिप्टी कलेक्टर आगरा नीलम तिवारी द्वारा स्व-गणना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी गयी। उन्होंने कहा कि स्वगणना उद्योगों में आधारभूत स्थापित करने वाली योजना है। इस योजना में सर्वप्रथम भवनों का मूल्यांकन किया जाना निर्धारित किया गया है। गणना निरीक्षक 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर गणना की जायेगी। स्व-गणना हेतु se.census.gov.in पर लॉगिन करना होगा उसके बाद उसमें अपना जिले का नाम, अपना मोबाइल नं0 रजिस्टर्ड करने के उपरान्त मोबाइल नं0 पर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी डालने पर लोगिन किया जा सकता है। उसके बाद लैंडमार्क डालकर अपने घर को मैप में सेव करने के बाद 33 प्रश्न पूछे जायेगे जिसमें घर के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या, भवन का फर्श, छत, किचिन, शौचालय, खाने हेतु खाद्य वस्तु की सूचना आदि की जानकारी भरी जायेगी सभी सूचनाओं में वैकल्पिक आप्शन दिये गये हैं जिसमें यदि त्रुटिपूर्वक किसी में कोई आप्शन नहीं भरा गया है तो वह तुरन्त उस जानकारी को हाईलाईट कर देगा। सभी सूचना पूर्ण होने के उपरान्त अंत में वह प्रीव्यू दिखायेगा उसका घर के मुखिया द्वारा सही अवलोकन करने के उपरान्त सेव पर क्लिक करने के बाद फाइनल नंबर अंकित होगा उसका प्रिन्ट अपने पास रखने के उपरान्त गणना निरीक्षक द्वारा घर आकर उसका सत्यापन किया जायेगा। यह पोर्टल 8 चरण में होता है। एक मोबाइल नंबर से एक परिवार की गणना की जायेगी।

 

डिप्टी कलेक्टर आगरा नीलम तिवारी ने बताया कि स्वगणना में दी गयी सूचनाओं का आंकलन होने पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का सही तरीके से किय्रान्वयन किया जायेगा जिससे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों को प्राप्त हो सके। उन्होंने स्वगणना हेतु सभी सोसायटी में कैम्प लगाये जाने का आश्वासन दिया।

 

बैठक में उपायुक्त शैलेन्द्र सिह द्वारा जिला उद्योग केन्द्र की विभिन्न योजनाओ के बारे में चैम्बर के सदस्यों के साथ जानकारी साझा की गयी उन्होंने कहा कि टीटीजेड पर प्रदेश सरकार है बेहद गंभीर। सीईसी की रिपोर्ट में संशोधन हेतु मुख्य सचिव स्तर से कार्यवाही की जा रही है। आगरा के अन्य प्रमुख उत्पादों को ओडीओपी में सम्मिलित करने हेतु जिला उद्योग केन्द्र के स्तर प्रयास किया जा रहा है। उद्योगों में मशीनों की खरीद हेतु नियमानुसार सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। जीआई टैग पर उन्होंने बताया कि यह उत्पाद टेडमार्क का भी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि टैक्निकल टैक्सटाईल्स पर भी इन्सेन्टिव दिये जाने का प्रावधान है। आगरा में निर्यात उद्योग के बारे में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक्सपोर्ट काउंसिल व एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरों व चैम्बर के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक चैम्बर में आयोजित की जायेगी जिसमें निर्यातकों को एक्सपोर्ट संबंधी विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया जायेगा।

 

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि आगरा के उद्योग टीटीजेड से पूरी तरह से प्रभावित है। वह उद्योग जो जिनके संचालन में किसी भी प्रकार का वायु प्रदूषण नहीं होता है उन्हें भी टीटीजेड के कारण विद्युत कनैक्शन नहीं दिये जा रहे हैं जिससे कारण आगरा का उद्योग पिछडता जा रहा है। चैम्बर ने उपायुक्त उद्योग श्री शैलेन्द्र ंिसंह जी से मंडलायुक्त, आगरा मंडल आगरा के साथ चैम्बर की टीटीजेड पर विस्तृत चर्चा करने हेतु बैठक आयोजित कराने की अपील की गयी।

 

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष एवं एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सदस्य अनूप गोयल, नरेन्द्र तनेजा, प्रशांत जैन, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, गिरीश चंद गोयल, सुनील कुमार गर्ग, मनोज कुमार गुप्ता, चन्द्रवीर सिंह, राजेश अग्रवाल, स्वामी नाथ तिवारी, दिनेश कुमार जैन, सुशील बंसल, अपूर्व मित्तल, अम्बुज गोयल, विकास मित्तल, मयंक कुमार अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, सतीश अग्रवाल, नारायन भरानी, राजेन्द्र गर्ग आदि उपस्थित थे