होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में “पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम” का सफल आयोजन

Spread the love

होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में “पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम” का सफल आयोजन

आगरा। होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में “पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं शिक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका चौहान ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने बच्चों के नैतिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास में अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

 

कार्यक्रम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विद्यालय की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की कॉर्डिनेटर ज्योति शर्मा, अनुशासन समिति के प्रमुख सदस्य एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉर्डिनेटर खुशबू मनचंदा ने किया।