1. उद्यमियों ने सप्ताह में एक दिन कार न चलाने का लिया संकल्प।
2. पूल करके जाएंगे अपने प्रतिष्ठान।
3. चैम्बर के पदाधिकारी करेंगे इसका प्रारंभ।
4. देश हित सर्वाेपरि।
5. चैम्बर ने की सभी कार स्वामियों से एक दिन कर न चलाने की अपील।
6. हफ्ते में एक दिन कार न चलाने से होगी लाखों लीटर तेल की बचत।
7. कोविड मानकर चलें उद्यमी।
8. जिलाधिकारी महोदय से सप्ताह में एक दिन कार फ्री डे करने की की अपील।लिखा पत्र

आगरा।चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा तेल बचाओं की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए चैम्बर द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा सभी उद्यमियों, व्यापारियों एवं शहरवासियों से आह्यन किया गया कि वह सप्ताह में एक दिन कार न चलाने का संकल्प लें। औद्योगिक क्षेत्रों में सभी उद्यमी एवं व्यापारी अपने उद्योग एवं प्रतिष्ठानों में पुलिंग करके जाने का प्रयास किया जाये। चैम्बर के पदाधिकारियों द्वारा इस अभियान की प्रारंभ स्वयं से किया गया। उन्होंने बताया कि चैम्बर द्वारा जिलाधिकारी महोदय को सप्ताह में एक दिन कार फ्री डे करने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा गया है।
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि हम सभी के लिये देश हित सर्वोपरि है। उन्होंने सभी कार स्वामियों से सप्ताह में एक दिन कार न चलाने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि यदि वाहन कार स्वामी सप्ताह में किसी भी एक दिन अपनी स्वेच्छानुसार कार नहीं चलायेंगे तो इससे लाखों लीटर तेल की बचत होगी। इस समय हम सभी को कोविड का समय मानना चाहिये। चैम्बर द्वारा औद्योगिक एवं व्यापारिक स्थानों पर कैम्प लगाकर परिवार के एक सदस्य द्वारा सप्ताह में एक दिन कार न चलाने के लिये अपील की जायेगी।
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल जी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग हेतु हम सभी का दायित्व है कि तेल की बचत करते हुए हम सभी को कम से कम वाहनों का प्रयोग करना चाहिये। वाहनों के आवागमन कम होने पर प्रदूषण भी कम होगा व स्वच्छ वातावरण का निर्माण भी होगा।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में देश प्रतिवर्ष भारी मात्रा में कच्चे तेल का आयात करता है, जिस पर करोड़ों रुपये की विदेशी मुद्रा खर्च होती है। यदि देशवासी पेट्रोल की खपत में थोड़ी भी कमी लाते हैं तो इससे राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी बचत संभव हो सकती है। साथ ही पेट्रोल के कम उपयोग से वायु प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। इसलिये चैम्बर सभी से अपील करता है कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने तथा सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की आदत विकसित करें। कार पूलिंग, साझा वाहन द्वारा भी तेल की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


